बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है. दो दिन के भीतर ही दो अंजान लोगों ने सलमान खान के घर में घुसने कीकोशिश की है. पहले 20 मई को एक पुरुष ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी, जिसे सिक्योरिटी गार्ड्स ने पकड़ करपुलिस के हवाले कर दिया था. वहीं अगले दिन यानी 21 मई की रात एक महिला ने भी सलमान के घर में घुसने का प्रयास किया. गुरुवार सुबह मुंबईपुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. सबसे पहले मंगलवार को सलमान खान की सिक्योरिटी को चकमा देकर एक शख्स ने उनके घर में घुसने कीकोशिश की. यह युवक कार के पीछे छिपकर सलमान की बिल्डिंग परिसर में घुसने में कामयाब भी हो गया. हालांकि, सिक्योरिटी गार्ड्स ने इसेबिल्डिंग के एंट्रेस गेट के पास से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. युवक का नाम जितेन्द्र कुमार सिंह है, जो छत्तीसगढ़ का बताया जा रहाहै. इसके अलावा बुधवार रात को एक अंजान महिला ने भी सलमान के घर में घुसने की कोशिश की.
ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने किया घर में घुसने का प्रयास
मुंबई पुलिस के मुताबिक, ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने रात को लगभग 3:30 बजे सलमान के घर में घुसने का प्रयास किया. पुलिस ने बताया किमहिला बिल्डिंग की लिफ्ट से सीधे सलमान के घर तक पहुंची. जहां गैलेक्सी अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्डों ने उस महिला को पकड़कर बांद्रा पुलिस कोसौंप दिया. इसके बाद सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया. मुंबईपुलिस ने इन दोनों घटनाओं को कंफर्म किया. हालांकि, युवक और महिला के सिक्योरिटी तोड़ने और घर में घुसने की कोशिश करने की घटना कब कीहै इस बारे में कोई साफ जानकारी नहीं है. वहीं मुंबई पुलिस के डीसीपी की मानें तो युवक ने मंगलवार शाम को वहीं महिला ने बुधवार रात कोसलमान के घर में घुसने का प्रयास किया. इससे पहले पिछले साल 14 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी. इस हमलेकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी. इस मामले में पुलिस ने बाद में सात लोगों को गिरफ्तार भी किया था. इस मामले के बाद ही सलमान कीसिक्योरिटी में मुंबई सरकार ने इजाफा किया था. सलमान खान को बिश्नोई गैंग से जान का खतरा है. इसके मद्देनजर सलमान की सिक्योरिटी काफीकड़ी है निजी बॉडी गार्ड के अलावा मुंबई पुलिस ने भी अभिनेता को Y+ दी हुई है. सलमान के घर के बाहर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं.