नई दिल्ली, 22 मई — दिल्ली हरियाणा अग्रवाल मैत्री संघ (पंजी.) द्वारा आयोजित अग्र समाज स्थापना दिवस समारोह आज शाम 4:30 बजे प्रगतिमैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया है। इस विशेष अवसर पर देश की राजनीति और समाजसेवा से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित हैँ।
कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, औरराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र संघ संचालक श्री पवन जिंदल समाज को संबोधित करेंगे।
यह आयोजन अग्र समाज की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और आर्थिक योगदान को सम्मानित करने तथा नई पीढ़ी में जागरूकता लाने केउद्देश्य से किया जा रहा है। दिल्ली और हरियाणा से हजारों अग्र बंधुओं के इस समारोह में शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम समाज के गौरवशाली इतिहास के साथ-साथ वर्तमान उपलब्धियों को साझा करने का एक अवसर होगा, जहांसामाजिक समरसता और सेवा के मूल्यों को भी बल मिलेगा।