रूस में यूक्रेन के ड्रोन हमलों के बीच मॉस्को के हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया है. इस दौरान डीएमके नेता कनिमोझी के नेतृत्व में भारतीय सांसदों केप्रतिनिधिमंडल को लेकर पहुंचे विमान को लैंडिंग से पहले काफी मशक्कत करनी पड़ी. रूसी अधिकारियों और सरकारी मीडिया ने बताया कि रात भरयूक्रेनी ड्रोन हमलों के कारण मॉस्को में हवाई अड्डों को बंद करने का फैसला किया गया है. मॉस्को के वनुकोवो, डोमोडेडोवो और जुकोवस्की हवाईअड्डों पर परिचालन निलंबित कर दिया गया है. इस दौरान भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को लेकर एक विमान मॉस्को पहुंचा. ड्रोन हमले के कारणविमान को कुछ देर तक आसमान में चक्कर लगाना पड़ा, लेकिन बाद में विमान सुरक्षित उतर गया. कनिमोझी के करीबी सूत्रों ने बताया कि विमान कोबीच हवा में चक्कर लगाना पड़ा. यह हवा में चक्कर लगाता रहा और बाद में उतरा और इसमें 45 मिनट की देरी हुई. कनिमोझी सुरक्षित उतर गईंमॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन के मुताबिक, रूसी वायु रक्षा ने कथित तौर पर छह ड्रोन को मार गिराए हैं.
485 ड्रोन को मार गिराने का दावा
जो मॉस्को की ओर उड़ रहे थे स्थानीय समयानुसार सुबह 2:41 बजे सोबयानिन ने बताया कि कथित तौर पर तीन और ड्रोन को मार गिराया गया है. आपातकालीन सेवाएं मौके पर काम कर रही हैं. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. लगातार तीन रातों से यूक्रेन ने रूसी क्षेत्र में ड्रोन हमले जारीरखे हैं. 20 मई की शाम से 22 मई की सुबह के बीच रूस ने अपने क्षेत्र में 485 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है. रूस में हवाई यात्रा को बाधितकरने के लिए यूक्रेनी ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. बताया गया कि यूक्रेन ने सैकड़ों ड्रोन लॉन्च किए, जिसके कारण 1 जनवरी से रूस भर में कमसे कम 217 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है. कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व में सांसदों का एक बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवाररात को पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में मॉस्को पहुंचा. यात्रा का मकसद पाकिस्तान प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के बारे में अंतरराष्ट्रीयसमुदाय को जागरूक करना है. डोमोडेडोवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करुणानिधि और उनकी टीम के सदस्यों का भारतीय राजदूत विनय कुमार औरअन्य अधिकारियों ने स्वागत किया.