IPL 2025: आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की चार टीमें तय हो चुकी हैं गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस नेप्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है और अब जंग शीर्ष दो में जगह बनाने को लेकर है. शीर्ष दो में रहने वाली टीमों को फायदा मिलता है. ऐसेमें चारों टीमें शीर्ष पर लीग राउंड को खत्म करने की कोशिश करेंगी. हालांकि, गुरुवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की हार नेबेंगलुरु और पंजाब की उम्मीदें जगा दी हैं. अब गुजरात की टीम अधिकतम 20 अंक तक पहुंच सकती है, जबकि आरसीबी और पंजाब अधिकतम21-21 अंक तक पहुंच सकती है. मुंबई की टीम चाहेगी कि बेंगलुरु और पंजाब अपने-अपने दोनों मैच हार जाएं ताकि उनके लिए शीर्ष दो का रास्ताखुल जाए. प्लेऑफ लेग की शुरुआत 29 मई से होने जा रही है. इस साल क्वालिफायर-एक 29 मई को मोहाली में खेला जाएगा.
हारने वाली टीम हो जाती है आईपीएल से बाहर
वहीं एलिमिनेटर 30 मई को मोहाली में ही खेला जाएगा. एक जून को अहमदाबाद में क्वालिफायर-दो खेला जाना है, जबकि तीन जून कोअहमदाबाद में ही फाइनल खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचती है, जबकि हारने वाली टीम को एक और मौकामिलता है. क्वालिफायर-एक के बाद एलिमिनेटर खेला जाता है. यह एक नॉकआउट मैच होता है. हारने वाली टीम आईपीएल से बाहर हो जाती है, जबकि जीतने वाली टीम को क्वालिफायर-एक में हारने वाली टीम के साथ क्वालिफायर-दो में भिड़ना होता है. इस मैच को जीतने वाली टीमक्वालिफायर-एक को जीतने वाली टीम से फाइनल में भिड़ती है, जबकि हारने वाली टीम आईपीएल से बाहर हो जाती है तीन जून को इस साल काविजेता मिल जाएगा.
पंजाब के दोनों मैच जीतने पर होंगे 21-21 अंक
2022 की चैंपियन गुजरात ने शुभमन गिल की कप्तानी में शानदार खेल दिखाया है. टीम ने 13 में से नौ मैच जीते हैं और सिर्फ चार मैचों में टीम कोहार मिली है गुजरात के 18 अंक हैं उसका नेट रन रेट +0.602 है. टीम का लीग राउंड का आखिरी मैच चेन्नई सुपर किंग्स (25 मई) के खिलाफ है।हालांकि, लखनऊ के खिलाफ हार ने गुजरात को संशय में डाल दिया है. अब शीर्ष स्थान पक्की करना उनके हाथ में नहीं है। उन्हें दूसरी टीमों पर निर्भररहना होगा. अगर नतीजे उनके पक्ष में गए तो ही शीर्ष स्थान मिल पाएगा. सीएसके के खिलाफ भी मैच हारने पर गुजरात की टीम पर तीसरे या चौथेस्थान पर रहने का खतरा रहेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि आरसीबी और पंजाब के दोनों मैच जीतने पर 21-21 अंक होंगे और शीर्ष दो स्थान पर कब्जाकर लेगी, जबकि गुजरात के 18 अंक ही रह जाएंगे. पंजाब अगर अपना आखिरी मैच मुंबई से हार जाती है और एक मैच जीतने में कामयाब रहती है, फिर भी उसके 19 अंक होंगे और शीर्ष दो में स्थान बनाने के लिए काफी होगा.
आरसीबी के फिलहाल 12 मैचों में आठ जीत के साथ 17 अंक
यह तभी संभव है जब गुजरात अपने दोनों मैच हारे अगर गुजरात की टीम सीएसके के खिलाफ जीतती है तो उसके 20 अंक होंगे. इस स्थिति में गुजरातकी टीम चाहेगी कि पंजाब या बेंगलुरु में से कोई एक या दोनों अपने-अपने एक-एक मैच गंवा दे. फिर गुजरात के 20 अंक सबसे ज्यादा होंगे. वहीं, आरसीबी-पंजाब में से कोई एक टीम या दोनों अधिकतम 19-19 अंक तक पहुंच पाएगी. गुजरात की तरह आरसीबी को भी अपने दो मैच दो आउटऑफ फॉर्म टीमों के खिलाफ खेलने हैं. आरसीबी के फिलहाल 12 मैचों में आठ जीत के साथ 17 अंक हैं टीम ने तीन मैच गंवाए हैं, जबकि एक मैचबेनतीजा रहा. नए कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है उसका नेट रन रेट +0.482 है। आरसीबी को अब लीग राउंड में23 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और 27 मई को लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना करना है.