हिंदी सिनेमा अपने लोकप्रिय अभिनेता मुकुल देव की अचानक मौत हो जाने से स्तब्ध है मुकुल देव को हाल फिलहाल की फिल्मों ‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर… राजकुमार’, ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए जाना जाता है। वह 54 वर्ष के थे. हिंदी सिनेमा अपने लोकप्रिय अभिनेता मुकुल देवकी अचानक मौत हो जाने से स्तब्ध है. मुकुल देव को हाल फिलहाल की फिल्मों ‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर… राजकुमार’, ‘जय हो’ जैसी फिल्मों मेंअपने काम के लिए जाना जाता है वह 54 वर्ष के थे. मुकुल के बड़े भाई राहुल देव ने उनके अंतिम संस्कार की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर एकतस्वीर शेयर की. इसके साथ राहुल देव ने लिखा, “हमें आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारे भाई मुकुल देव का कल रात नई दिल्ली मेंनिधन हो गया. उनके परिवार में उनकी बेटी सिया देव हैं उनके भाई-बहन रश्मि कौशल, राहुल देव और उनके भतीजे सिद्धांत देव उन्हें बहुत याद करेंगे. उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे होगा. इससे पहले उनकी करीबी मित्र और अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने सोशल मीडिया पर इस खबर कीपुष्टि की थी.
सोशल मीडिया पर व्यक्त की संवेदनाएं
उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “RIP”। मुकुल देव आखिरी बार हिंदी फिल्म दिव्या दत्ता के साथ ‘अंत द एंड’ मेंनजर आए थे. वे अभिनेता राहुल देव के छोटे भाई हैं. मुकुल देव का जन्म नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था, जिनकी जड़ें जालंधर के पासके एक गांव से जुड़ी थीं. उनके पिता हरी देव पुलिस में असिस्टेंट कमिश्नर थे और उन्होंने ही मुकुल को अफगानी संस्कृति से परिचित कराया था. उनकेपिता पश्तो और फारसी भाषा बोल सकते थे. मुकुल का मनोरंजन की दुनिया से पहला परिचय कक्षा 8 में हुआ जब उन्होंने दूरदर्शन के एक डांस शो मेंमाइकल जैक्सन की नकल करते हुए प्रस्तुति दी थी और इसके लिए उन्हें पहली बार पारिश्रमिक मिला था. मुकुल ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ानअकादमी से हवाई जहाज उड़ाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया था. धारावाहिक ‘मुमकिन’ (1996) से अभिनय की शुरुआत करने वाले मुकुल देव ने ‘फियरफैक्टर इंडिया’ का पहला सीजन होस्ट किया था. फिल्मों में उनकी शुरुआत ‘दस्तक’ से हुई थी, जिसमें उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा का किरदारनिभाया था. पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की भी ये पहली फिल्म थी.