रूस ने बीती रात यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, करीब 355 ड्रोन और नौ क्रूज मिसाइल रूसकी तरफ से कीव और अन्य क्षेत्रों में दागे गए. इस रूसी हमले की जानकारी देते हुए यूक्रेनी वायु सेना के संचार विभाग के प्रमुख यूरी इहनात ने बतायाकि रूसी बमबारी में 355 ड्रोन शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि कुछ नागरिक घायल हुए हैं किसी की मौत की तत्काल सूचना नहीं मिली. वहींइससे पहले शनिवार की रात को, यूक्रेनी राजधानी कीव और अन्य क्षेत्रों में रूस के ड्रोन और मिसाइलों के संयुक्त हमले में कम से कम 12 लोग मारेगए और दर्जनों घायल हो गए. यूक्रेनी अधिकारियों ने इसे युद्ध के दौरान रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला बताया फिलहाल रूसी अधिकारियों की ओरसे इस हमले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई.
इससे पहले रुसी कमांडर ने किया था दावा
इससे पहले रूसी सेना के कमांडर ने दावा किया है कि 20 मई को रूस के कुर्स्क क्षेत्र के दौरे के समय यूक्रेन ने रूसी राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर पर ड्रोनहमला किया. उस दौरान राष्ट्रपति पुतिन का हेलीकॉप्टर ही हमले के केंद्र में था रूसी सेना की एयर डिफेंस डिवीजन के कमांडर यूरी दाशकिन ने यहदावा किया है दाशकिन ने रूसी मीडिया से बातचीत में बताया कि ‘राष्ट्रपति पुतिन के हेलीकॉप्टर की सुरक्षा के लिए हमने लगातार हवाई सुरक्षा कीलड़ाई लड़ी. यूक्रेन के ड्रोन हमले का निशाना राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर ही था’ कमांडर ने दावा किया कि राष्ट्रपति पुतिन के हेलीकॉप्टर पर 46 ड्रोन सेहमला किया गया.