मशहूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. फिल्म से दीपिका पादुकोण के बाहर होनेके बाद अब तृप्ति डिमरी को बतौर लीड एक्ट्रेस शामिल किया गया है लेकिन दीपिका पादुकोण के फीस और काम के घंटों को लेकर फिल्म छोड़ने काविवाद अब गहराता जा रहा है. क्योंकि अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर संदीप रेड्डी वांगा दीपिका पादुकोण के इस फैसले से नाखुश हैं. निर्देशक नेसोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट किया है, जिसे दीपिका पादुकोण से जोड़कर देखा जा रहा है. कबीर सिंह’ और ‘एनीमल’ फिल्मों का निर्देशन करनेवाले संदीप रेड्डी वांगा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया है. जो अब सुर्खियां बटोर रहा है इस पोस्ट में संदीप ने लिखा है, “जब मैं किसीएक्टर को कहानी सुनाता हूं, तो मैं उस पर 100% भरोसा करता हूं. हमारे बीच एक अनकहा एनडीए (नॉन डिस्क्लोज एग्रीमेंट) होता है. लेकिन ऐसाकरके, आपने उस व्यक्ति को डिस्क्लोज कर दिया है, सामने ला दिया है, जो आप वास्तव में हैं एक युवा एक्टर को नीचा दिखाना और मेरी कहानी कोबाहर करना? क्या यही आपका फेमिनिस्म है?
अपने क्राफ्ट के पीछे सालों की कड़ी मेहनत
उन्होनें कहा कि एक फिल्म निर्माता के रूप में मैंने अपने क्राफ्ट के पीछे सालों की कड़ी मेहनत की है मेरे लिए फिल्म मेकिंग ही सब कुछ है आपको यहसमझ में नहीं आया आपको यह समझ में नहीं आएगा आपको यह कभी नहीं समझ में आएगा. आगे उन्होंने लिखा, ऐसा करो अगली बार पूरी कहानीबोलना, क्योंकि मुझे जरा भी फर्क नहीं पड़ता. मुझे ये कहावत बहुत पसंद है- ‘खुंदक में बिल्ली खंभा नोचे साथ ही संदीप रेड्डी वांगा ने हैशटैग में डर्टीपीआर गेम्स भी लिखा है. हालांकि, संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया और न ही अपनी फिल्म ‘स्पिरिट’ का कोई जिक्रकिया है. लेकिन उनके इस पोस्ट को देखकर ऐसा लगता है कि ये उन्होंने दीपिका पादुकोण पर एक तंज कसा है. क्योंकि हाल ही में एक रिपोर्ट में‘स्पिरिट’ की कहानी के बारे में जानकारी लीक गई थी. जिसको लेकर फैंस का मानना है कि ये दीपिका पादुकोण की पीआर टीम ने फिल्म से उनकेबाहर होने और तृप्ति डिमरी के फिल्म में शामिल होने पर किया गया था. हालांकि, ये सब फैंस के कयास हैं और संदीप रेड्डी वांगा की पोस्ट के बादफैंस इसे दीपिका से जोड़कर देख रहे हैं. हां, इतना तो साफ है कि अब ये मामला आगे बढ़ सकता है. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, दीपिकापादुकोण ने भुगतान और काम के घंटों को लेकर हुए मतभेदों के बाद ‘स्पिरिट’ छोड़ दी थी. कई रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कि उन्होंने 40 करोड़ रुपये की फीस और आठ घंटे की शिफ्ट की मांग की थी. इसको लेकर उठे मतभेदों के बाद दीपिका फिल्म से बाहर हो गईं। इसके बाद तृप्तिडिमरी को फिल्म में शामिल कर लिया गया.