भारत शांति सुरक्षा के क्षेत्र में बहुत अहम भूमिका निभाता है यह न केवल अपने जवानों के जरिए शांति मिशनों में योगदान देता है. बल्कि शांति सैनिकोंके खिलाफ अपराधों की जवाबदेही सुनिश्चित करने जैसे कई प्रयासों का भी नेतृत्व करता है. संयुक्त राष्ट्र के शांति सुरक्षा विभाग के प्रमुख जीन-पियरेलाक्रॉइक्स ने यह बात कही.संयुक्त राष्ट्र में शांति अभियानों के अवर महासचिव जीन-पियरे लाक्रॉइक्स की यह टिप्पणी गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय संयुक्तराष्ट्र शांति सैनिक दिवस के मौके पर एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आई. वह 24-25 फरवरी को भी नई दिल्ली आए थे. जब भारत की ओर से पहलेमहिला शांति सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया था. सम्मेलन में 35 देशों की महिला शांति सैनिकों ने भाग लिया था इसमें शांति स्थापना मेंमहिलाओं की भूमिका और सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा हुई थी.लाक्रॉइक्स ने कहा कि कि भारत शांति सैनिकों और पुलिस बल के सबसे बड़ेयोगदानकर्ताओं में से एक है और महिला शांति सैनिकों के मामले में भी भारत अग्रणी भूमिका निभाता है.
राजनीतिक प्रक्रियाओं में शामिल करना जरूरी
उन्होंने कहा कि शांति मिशनों में महिलाओं की संख्या बढ़ाना और उन्हें राजनीतिक प्रक्रियाओं में शामिल करना जरूरी है ताकि शांति बनाए रखने केप्रयास सफल हों. यह कोई विचारधारा नहीं, बल्कि हकीकत है कि महिलाओं की भागीदारी से शांति प्रयास और मजबूत होते हैं.संयुक्त राष्ट्र कीमहिला सैन्य सलाहकार मेजर जनरल शेरिल पियर्स के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में लाक्रॉइक्स ने कहा कि महिलाओं की संख्या बढ़ रही है. लेकिन अभी औरप्रयास करने की जरूरत है खासकर वरिष्ठ पदों पर।भारत यूएन शांति मिशन के लिए चौथा सबसे बड़ा सैनिक योगदानकर्ता देश है. यह अब तक5,300 से अधिक सैनिक और पुलिसकर्मी अफ्रीका, लेबनान, सोमालिया, दक्षिण सूडान और पश्चिमी सहारा जैसे इलाकों में तैनात कर चुका है. भारत2007 में लाइबेरिया में पहली बार पूरी तरह महिलाओं से बनी पुलिस यूनिट भेजने वाला देश था. जनवरी 2023 में भारत ने अबीई मिशन (सूडान औरदक्षिण सूडान की सीमा पर स्थित विवादित क्षेत्र) में महिला शांति सैनिकों की सबसे बड़ी टुकड़ी भेजी.दिसंबर 2022 में भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षापरिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता के दौरान शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों की जवाबदेही बढ़ाने के लिए ‘ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स’ की शुरुआत की औरएक नए डाटाबेस का शुभारंभ किया जो अपराधों को दर्ज करता है और दोषियों को सजा दिलाने में मदद करता है.