NEWS अब तक

Dellhi News: आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बुधवार को वजीरपुर का दौरा कर भाजपा सरकार द्वारा बेघर किए गए झुग्गीवासियों से मुलाकात कीऔर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया. ‘‘आप’’ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा गरीबों के साथ खड़ी है. भाजपा ने ‘जहां झुग्गी, वहां मकान’ का वादा किया था लेकिन आज पूरी दिल्ली में झुग्गियां तोड़ी जा रही हैं. वज़ीरपुर में भी सैकड़ों परिवारों को बेघरकर दिया गया. उन्होंने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता रोज झूठ बोलती हैं कि उनकी सरकार एक भी झुग्गी टूटने नहीं देगी. चुनाव के वक्त भाजपा नेता रात्रिप्रवास के बहाने झुग्गियां देखने आते थे. ताकि सरकार में आते ही इन गरीबों को उजाड़ सकें इस दौरान बुराड़ी से विधायक संजीव झा और मॉडलटाउन से पूर्व विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी भी मौजूद रहे. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से लेकर सांसद-विधायक तक दिल्ली चुनाव से पहले झुग्गियों में रात्रि प्रवास के लिए जाते थे. उस वक्त भी “आप” ने झुग्गीवालों को आगाह किया था कि भाजपा केनेता रात्रि प्रवास करने नहीं आ रहे हैं बल्कि झुग्गियां देखने आ रहे हैं अगर भाजपा चुनाव जीत गई. तो ये लोग झुग्गियों को तुड़वा देंगे. उन्होंने कहा किझुग्गीवासियों ने भाजपा के वादों पर भरोसा किया और सोचा कि शायद वे सच बोल रहे हैं कि “जहां झुग्गी, वहां मकान” बनाकर देंगे.

रेखा गुप्ता बोलती है रोज झूठ
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रोज झूठ बोलती हैं और कहती हैं कि उनकी सरकार एक भी झुग्गी नहीं टूटने देगी, लेकिनहकीकत में रोज सैकड़ों झुग्गियां खुलेआम तोड़ी जा रही हैं। मुख्यमंत्री खुल्लम-खुल्ला रोज झूठ बोल रही हैं और गरीबों को ठगा जा रहा है? यह कैसा मजाक है। उन्होंने एक परिवार का जिक्र किया, जिसमें छोटे-छोटे बच्चे हैं, एक दूसरी कक्षा में, एक चौथी में और एक छठी में पढ़ता है। अब ये बच्चे अब कहां और कैसे पढ़ेंगे?सौरभ भारद्वाज ने कहा कि झुग्गीवासियों की छोटी-छोटी आजीविका, जैसे एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान, को भी तोड़ दिया गया। सरकार ने न तो इन लोगों को रोजगार दिया और न ही उनकी आजीविका का कोई वैकल्पिक इंतजाम किया। दिल्ली में गरीबों का रोजगार और सिर से छत दोनों छीने जा रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेलर वाला बाग में बने फ्लैट्स का दौरा कर वादा कियाथा कि पहले सभी झुग्गीवासियों को जहां झुग्गी वहां मकान दिए जाएंगे। इसके बाद झुग्गियां तोड़ी जाएंगी। लेकिन अब खुल्लम-खुल्ला झूठ बोलाजा रहा है और सबसे गरीब लोगों को धोखा दिया जा रहा है।

भाजपा के बड़े नेताओं ने किए थे बढ़े वादे
वहीं “आप” विधायक संजीव झा ने कहा कि भाजपा के बड़े-बड़े नेता इन्हीं झुग्गियों में प्रवास किया और बड़े-बड़े वादे करके गए. दिल्ली की मुख्यमंत्रीभी रोज यह दावा करती हैं कि कहीं कोई झुग्गी नहीं तोड़ी जा रही है. आज वह मुख्यमंत्री को दिखाना चाहते हैं कि वजीरपुर में किस तरह झुग्गियां तोड़ीजा रही हैं. अगर मुख्यमंत्री में थोड़ी सी भी शर्म बाकी है. तो उन्हें इन गरीबों के उजड़े आशियानों को देखना चाहिए जिन बच्चों का आशियाना छीनलिया गया जो स्कूल में पढ़ रहे हैं वे अब कहां रहेंगे? ये बच्चे बिना छत के खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं. संजीव झा ने कहा कि थोड़ी सीइंसानियत भी कोई चीज होती है और मुख्यमंत्री को इन गरीबों के प्रति इंसानियत दिखानी चाहिए. जिनका आशियाना उजाड़ा जा रहा है जिन गरीबोंकी झुग्गियां तोड़ी जा रही हैं यही लोग दिल्ली की बड़ी-बड़ी कोठियों में काम करने जाते हैं. सरकार यह गलतफहमी न पालें कि झुग्गीवासियों कोउजाड़ देंगे तो यह शहर नहीं चलेगा. उन्होंने मुख्यमंत्री को उनके “जहां झुग्गी, वहां मकान” के वादे की याद दिलाते हुए कहा कि झुग्गियां तोड़ी जा रहीहैं. अगर सीएम के अंदर इंसानियत है तो वह मौके पर आकर देखें कि इन गरीबों के साथ क्या अन्याय हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *