मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे होने पर दिल्ली भाजपा महामंत्री एवं पश्चिमी दिल्ली की सांसद श्रीमती कमलजीतसहरावत ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से अपने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता औरकार्यकर्ता भी मौजूद थे।
पश्चिमी दिल्ली की बदली तस्वीर
सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने जिस तरह विकास कार्यों को गति दी है, उसने पश्चिमी दिल्ली की तस्वीर बदलदी है। भारत वंदना पार्क, 26000 करोड़ की लागत वाला यशोभूमि, मल्टी स्पोर्ट्स एरिना (40,000 क्षमता वाला स्टेडियम), वीर सावरकर कॉलेज(रोशनपुरा), द्वारका वेस्ट कैंपस, जैसी परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को दर्शाती हैं।
इन्फ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्ट में क्रांतिकारी बदलाव – सहरावत ने बताया कि मोदी सरकार ने दिल्ली को नई रफ्तार दी यूआर-2 और द्वारका एक्सप्रेसवेजैसे प्रोजेक्ट्स के अलावा, शिवमूर्ति टनल जैसे मार्गों से यातायात में सुविधा मिली है।
तीन नई मेट्रो लाइनों का विस्तार – नजफगढ़ से ढांसा, जनकपुरी से कालिंदी कुंज और कृष्णा पार्क लाइन — सीधे तौर पर पश्चिमी दिल्ली के लोगोंको लाभ दे रही हैं। खेल और शिक्षा को भी मिला प्रोत्साहन – 5 स्थानों पर खेल परिसर, 7 नए कम्युनिटी हॉल, दो कॉलेज (वीर सावरकर कॉलेज औरद्वारका वेस्ट कैंपस) के निर्माण से क्षेत्र को शैक्षिक और खेल सुविधाएं मिली हैं। मल्टी स्पोर्ट्स एरिना में क्रिकेट और फुटबॉल दोनों के लिए स्टेडियमबनेगा। सामाजिक योजनाओं से जनता को मिला सीधा लाभ
सांसद ने बताया कि – PM उदय योजना के तहत हजारों लोगों को घर की रजिस्ट्री मिली। उज्ज्वला योजना से 40,000 से अधिक लोगों को गैसकनेक्शन मिला।
50090 रेहड़ी-पटरी वालों को लाभ पहुंचा।, 22000 से अधिक आयुष्मान कार्ड दिल्ली में बने। नजफगढ़ में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बन रहा है जिससेपानी की कमी दूर होगी।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम
कमलजीत सहरावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया है । एनडीए की महिला कैडेट्स की पासिंग आउट परेड, 26 जनवरी की परेड में महिलाओं की अगुवाई, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान ने बेटियों को नई पहचान दी है। भारत की वैश्विक पहचान उन्होंने कहाकि कोविड के दौरान भारत ने न सिर्फ देशवासियों को स्वदेशी वैक्सीन दी, बल्कि 100 से अधिक देशों को मुफ्त में वैक्सीन देकर अपनी वैश्विकभूमिका निभाई। भारत अब डिजिटल लीडर बन चुका है, और वोकल फॉर लोकल से लेकर लोकल फॉर ग्लोबल तक भारत का नाम पूरी दुनिया में गूंजरहा है। कमलजीत सहरावत ने स्पष्ट किया कि मोदी सरकार ने पश्चिमी दिल्ली में आधारभूत संरचना, शिक्षा, खेल, ट्रांसपोर्ट, सामाजिक योजनाओं औरमहिला सशक्तिकरण में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आने वाले समय में यह क्षेत्र और भी अधिक विकसित और समृद्ध होगा।