भारतीय जनता पार्टी का पचमढ़ी में तीन दिवसीय सत्र शनिवार से शुरू हो गया. इस शिविर का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को पार्टी की विचारधारा केसाथ-साथ संवाद, अनुशासन और संगठनात्मक समन्वय जैसे व्यावहारिक पहलुओं में दक्ष बनाना है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हेलीकॉप्टर से भोपालसे पचमढ़ी पहुंचे कार्यक्रम का शुभारंभ कर उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा की यात्रा के बारे में बताया. एक घंटे चले सत्र में उन्होंने विधायकों औरसांसदों को बताया कि किस उद्देश्य से पार्टी बनाई गई. जनसंघ कैसे बना और भाजपा में कैसे आए. शाह ने पार्टी को खड़े करने में कांग्रेस ने किस तरहसे मुश्किलें खड़ी कीं और उससे कैसे पार पाया। साथ ही उन्होंने बताया कि भाजपा को अब आगे कैसे मजबूत रखना है. शाह ने अपने संबोधन में प्रदेशके मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को पार्टी की मर्यादाओं का पालन करने और सार्वजनिक मंचों पर सावधानी बरतने की नसीहत दी.
चुनिंदा नेताओं के साथ की विशेष मुलाकात
दरअसल बताया जा रहा है कि शाह ने बंद कमरे में चुनिंदा नेताओं से विशेष मुलाकात की. कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा ने शाह की बैठक को लेकरमीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि गृह मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मंत्री अनावश्यक और गलत बयानबाजी से बचें. यदि कोई गलती होती भी है तोउसकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं को अपने आचरण और वक्तव्यों में सावधानी रखनी चाहिए. भाजपाके तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन चुनाव प्रबंधन, संवाद कौशल और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर केंद्रित रहेगा। शिविर का समापनसोमवार 16 जून को होगा. जिसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होकर नेताओं को संबोधित करेंगे.
पचमढ़ी में कार्यक्रम स्थल पर सभी मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और नेताओं ने पौधरोपण किया. इस अवसर पर सभी ने अपनी माताओं के नामपर पौधे रोपे और उनके नाम की तख्तियां भी लगाईं. तख्ती पर संबंधित जनप्रतिनिधि/ नेता का नाम, उनकी मां का नाम और पौधा लगाने की तारीखभी दर्ज की गई. पौधे लगाने वाले पार्क को अटल पार्क नाम दिया गया.