राजधानी लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा को निशाने पर लिया. कहा कि भाजपा में अपराधियों की भरमार है वह भू-माफिया को प्रश्रय देती है। भाजपा के लोग सरकारी और गरीबों की जमीनों पर जबरन कब्जा कर रहे हैं. भाजपा सरकार में यूपी अराजकता की गिरफ्तमें है अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है. शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और कानून व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है. अखिलेश यादव रविवार को प्रदेश सपामुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे.
स्वदेशी अपनाने की नहीं करते बात
उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख केंद्र सरकार को स्वदेशी अपनाने की बात क्यों नहीं करते हैं. आज देश का पूरा बाजार चीनी सामानों से पटा हुआ हैइसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है इसकी आर्थिक नीतियां पूरी तरह विफलहैं केंद्र की 11 वर्ष और प्रदेश की नौ वर्ष की भाजपा सरकार में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं हुआ है. उत्तर प्रदेश में केंद्र और प्रदेश सरकार मिल करअभी भी समाजवादी सरकार में किए गए विकास कार्यों का फीता काट रही हैं. अखिलेश यादव ने भाजपा पर जुबानी हमला बोला कहा कि भाजपा मेंअपराधियों की भरमार है अपराध व भ्रष्टाचार चरम पर है यूपी अराजकता की गिरफ्त में है. स्वदेशी बाजार चीन के उत्पादों से पटे हैं इसके लिए केंद्रसरकार जिम्मेदार है.