दिल्ली में हाल ही में हुई बारिश और उससे हुए जलजमाव ने राजधानी की तैयारियों की पोल खोल दी है। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेशअध्यक्ष सौरव भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजधानी में बिजली और पानीकी हालत बेहद खराब हो चुकी है, लेकिन जिम्मेदार मंत्री गायब हैं।जहां देखो वहां पानी, बिजली नहीं सौरव भारद्वाज ने कहा कि बीते कुछ दिनों मेंबारिश ने दिल्ली की हालत बिगाड़ दी है। दिल्ली की सड़कों पर जलजमाव है, कॉलोनियों में पानी घुस गया है, लेकिन PWD मंत्री का कोई अता-पता नहीं। उन्होंने बताया कि उनके साथ एक व्यक्ति ग्रेटर कैलाश से थे, जिन्होंने कहा कि वे पिछले 25 साल से वहीं रह रहे हैं, लेकिन उन्होंने इतनीखराब स्थिति कभी नहीं देखी। बिजली संकट – राजधानी अंधेरे में AAP अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में लगातार 12 से 14 घंटे के बिजली कट हो रहेहैं। यह हाल तब है जब राजधानी में भीषण गर्मी पड़ रही है और लोगों को राहत की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है। उन्होंने बताया कि LG दफ्तर के एककर्मचारी ने भी हाल ही में ट्वीट कर बताया कि उनके घर पर भी बिजली नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, जब LG साहब के दफ्तर के लोग बिजलीसंकट झेल रहे हैं, तो बाकी दिल्ली का क्या हाल होगा? मंत्री लापता, मुख्यमंत्री प्रचार में व्यस्त- सौरव भारद्वाज ने कहा कि जो मंत्री अपने-अपनेविभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, वे नजर नहीं आ रहे। और मुख्यमंत्री खुद प्रचार में व्यस्त हैं।
दिल्ली की जनता ने वोट आपके काम के लिए दिया था, न कि प्रचार के लिए। उन्होंने अपील की कि सरकार को दिल्ली की ज़मीनी समस्याओं परध्यान देना चाहिए, बजाय इसके कि वे सिर्फ प्रचार और दिखावे में उलझे रहें। आम आदमी पार्टी ने BJP पर आरोप लगाया कि दिल्ली की जनता कोजिस मूलभूत सुविधाओं की सबसे ज़रूरत है – जैसे बिजली और पानी – वही बुरी तरह चरमराई हुई हैं। सौरव भारद्वाज ने सवाल उठाया कि जबराजधानी में हालात इतने खराब हैं, तब सरकार और उनके मंत्री आखिर हैं कहां? जनता जवाब मांग रही है। दिल्ली काम चाहती है, बहाने नहीं।”