Skip to main content

NEWS अब तक

हरियाणा के ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंबाला-चंडीगढ़ के बीच मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना को लेकर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहरलाल खट्टर से हाल ही में मुलाकात की. पत्रकारों से बातचीत में विज ने बताया कि चंडीगढ़, जो हरियाणा और पंजाब की साझा राजधानी है और केंद्रशासित प्रदेश है. वहां रोजाना हजारों लोग कामकाज और व्यापार के लिए हरियाणा व पंजाब से आते-जाते हैं। चंडीगढ़ पहुंचने के लिए एकमात्र सड़क मार्ग पर भारी यातायात के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है इसलिए हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के विकास के लिए मेट्रो ट्रेन की जरूरत है. अनिल विज ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के साथ मेट्रो मार्गों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है. उन्होंने कहा कि मोहाली हवाई अड्डे को भी मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने का प्रस्ताव विचाराधीन है. विज ने इस परियोजना को एक बीज की संज्ञा देते हुए कहा कि मेट्रो रेल की नींव रख दी गई है. जैसे बीज बोने के बाद खाद और पानी देकर पेड़ को बड़ा किया जाता है वैसे ही मेट्रो परियोजना के लिए पहला कदम उठा लिया गयाहै.

सम्मानित किए जाने पर जताई प्रसन्नता
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑनररी क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकरियस-III’ से सम्मानित किएजाने पर प्रसन्नता जताई. उन्होंने कहा कि यह सम्मान देश के 140 करोड़ लोगों के लिए गर्व का विषय है. विज ने बताया कि नरेंद्र मोदी पहले भारतीयप्रधानमंत्री हैं. जिन्हें कई देशों से उनके सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुए हैं. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति के कारण भारत का वैश्विक सम्मानबढ़ा है और यह सम्मान उसी का परिणाम है. रॉबर्ट वाड्रा की अदालत में पेशी को लेकर कांग्रेस द्वारा इसे राजनीति से जोड़ने के मुद्दे पर हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है कांग्रेस किसी योजनाबद्ध तरीके से इन संस्थाओं को ध्वस्त करना चाहती है जबकि किसी भी प्रजातांत्रिक देश के लिए यह ताकत है और कांग्रेस केदिमाग में हमेशा तानाशाही रही है. पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि कांग्रेस ने देश में इमरजेंसी लगाईदेश में 192 बार धारा 356 लगीहै यानी विधिवत रूप से चुनी सरकारों को भंग किया गया है. इनमें से अधिकतर कांग्रेस ने लगाई हैं भारतीय जनता पार्टी की पिछले 11 सालों मेंसरकार है और हमने एक बार भी ये धारा नहीं लगाई क्योंकि भारतीय जनता पार्टी प्रजातांत्रिक पार्टी है और कांग्रेस तानाशाही पार्टी है.

किसान है परेशान
कांग्रेस ने हरियाणा में एक मृत महिला नेता को प्रदेश का सचिव बनाने पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस पार्टी के पिछले 11 साल से चुनाव न हों. वह आनन-फानन में अपना संगठन बना रहे हैं. उनका संगठन हवा-हवाई है इसलिए मृतक को भी उन्होंने पद दे दिया, उन्हें पता हीनहीं कि इनकी पार्टी में कौन जिंदा है कौन मर गया. वहीं कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बयान कि मंडियों में किसान परेशान हैं और सरकारआंख बंद करके बैठी है के बयान पर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि उन्हें लगता है जब से कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई है तब से हुड्डा साहबहर चीज का विरोध करते हैं जबकि हर चीज ठीक चल रही है. जबकि कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया के बयान कि उन्हें एक दिन के लिए मुख्यमंत्रीबना दिया जाए तो वो हरियाणा की तकदीर बदल देंगे पर कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि ऐसी बात हरियाणा के विधायक व जो विधायक भी नहीं हैवो भी कह सकते हैं लेकिन कहने और करने में जमीन आसमान का फर्क होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *