
Internationa Yoga Day: हर साल 21 जून को पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाती है इस दौरान विश्व गुरु भारत के अलग-अलग हिस्सों सेयोग दिवस की अद्भुत तस्वीरें सामने आती हैं. सबसे अधिक ध्यान आकर्षित करते हैं योग करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. योग दिवस 2025 मेंपीएम मोदी ने 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशाखापट्टनम में मनाया और एक बार फिर उनका लुक खास रहा. प्रधानमंत्री मोदी ने सफेद और नीलेरंग का ट्रैक सूट पहना जिसके साथ उनके गले में दिखा वही खास गमछा जो वह हर साल योग दिवस पर पहनते हैं. पीएम मोदी का गमछा प्रेम जगजाहिर है लेकिन उनका गमछा कोई आम गमछा नहीं बल्कि खास असमी गमछा, जिसे स्थानीय भाषा में गमोसा कहा जाता है. आइए जानते हैं पीएममोदी के खास गमछे की खासियत.गमोसा असम की पारंपरिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है.
गमोसा का अर्थ है शरीर पोछने वाला कपड़ा
यह आमतौर पर सफेद रंग के कपड़े पर लाल या नीले रंग की बुनी हुई कढ़ाई वाला कपड़ा होता है. गमोसा का मतलब है, शरीर पोछने वाला हालांकिअसम में इसका महत्व सिर्फ उपयोग तक सीमित नहीं है. यह सम्मान का प्रतीक माना जाता है हर कार्यक्रम शादी और बिहू के मौके पर असम के लोगइसी गमोसा का उपयोग करते हैं.प्रधानमंत्री मोदी हर साल योग दिवस पर जब भी सार्वजनिक रूप से योग करते हैं. उनके गले में यह असमिया गमछादिखाई देता है इस बार भी वे सफेद-ब्लू ट्रैक सूट के साथ गमोसा पहने नजर आए. यह गमोसा न केवल पसीना सोखने में बेहद उपयोगी होता है बल्कित्वचा पर कोमल होता है और गर्मी में आराम देता है. असम का सबसे प्रसिद्ध पर्व बिहू में गमोसा का उपयोग होना अनिवार्य होता है यहां किसानगमोसा को सिर पर बांधते हैं मान्यता है कि गमोसा की शुरुआत भी किसानों की जरूरत को ध्यान में रखकर ही हुई थी. आज भी असम की महिलाएंबिहू से पहले अपने हाथ से गमोसा बुनती हैं.