
श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच ऐतिहासिक बातचीत के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया. उन्होंने कहा किरक्षा आवश्यकताओं के लिए भारत की विदेशों पर निर्भरता लगातार कम हो रही है. हम रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर’ बन रहे हैं हमने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ केदौरान भी इसका प्रभाव देखा है. हमारी सेनाओं ने मेड इन इंडिया हथियारों की मदद से 22 मिनट में दुश्मनों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. मुझेविश्वास है कि आने वाले समय में मेड इन इंडिया हथियार दुनिया भर में जाने जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के दो महानतम आध्यात्मिक औरनैतिक नेताओं श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच ऐतिहासिक बातचीत के शताब्दी समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरानपीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी जिक्र किया. उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि कैसे भारत ने 22 मिनट में दुश्मनों को घुटने टेकने परमजबूर कर दिया.
बहाने बोलो के लिए नहीं कोई ठिकाना सुरक्षित
उन्होंने कहा कि दुनिया ने हाल ही में ये भी देखा है कि भारत का सामर्थ्य क्या है. ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की कठोर नीति कोदुनिया के सामने स्पष्ट कर दिया है. हमने दिखा दिया है कि भारतीयों का खून बहाने वालों के लिए कोई भी ठिकाना सुरक्षित नहीं है. आज का भारतदेशहित में जो भी सही है उसके हिसाब से कदम उठाता है. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आज ये परिसर देश के इतिहास की एक अभूतपूर्वघटना को याद करने का साक्षी बन रहा है एक ऐसी ऐतिहासिक घटना, जिसने न सिर्फ हमारे स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी. बल्कि स्वतंत्रता केउद्देश्य को नए मायने दिए। 100 साल पहले श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी की वो मुलाकात आज भी उतनी की प्रेरक है उतनी ही प्रासंगिक है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ‘100 साल पहले वो मुलाकात सामाजिक समरसता के लिए, विकसित भारत के सामूहिक लक्ष्यों के लिए आज भी ऊर्जा केस्रोत की तरह है.
महात्मा गांधी को की श्रद्धांजलि अर्पित
इस ऐतिहासिक अवसर पर मैं श्री नारायण गुरु को नमन करता हूं और महात्मा गांधी जी को भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. प्रधानमंत्री मोदी नेकहा, ‘श्री नारायण गुरु के आदर्श पूरी मानवता के लिए बहुत बड़ी पूंजी है. जो लोग देश और समाज की सेवा के संकल्प पर काम करते हैं श्री नारायणगुरु उनके लिए प्रकाश स्तंभ की तरह हैं. आप सभी जानते हैं कि समाज के शोषित, पीड़ित,वंचित वर्ग से मेरा क्या नाता है और इसलिए आज भी जबमैं समाज के शोषित, पीड़ित,वंचित वर्ग के लिए निर्णय लेता हूं तो मैं गुरु देव को जरूर याद करता हूं. पीएम मोदी ने कहा ‘भारत की विशेषता है किहमारा देश जब भी मुश्किलों के भंवर में फंसता है, तो कोई न कोई महान विभूति देश के किसी कोने में जन्म लेकर समाज को नई दिशा दिखाता है।कोई समाज के आध्यात्मिक उत्थान के लिए काम करता है. तो कोई सामाजिक क्षेत्र में समाज सुधारों को गति देता है. श्री नारायण गुरु ऐसे ही महानसंत थे.