
वायुसेना के ग्रुप कैप्टन व भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के माता-पिता अपने बेटे की उपलब्धि पर भावुक हो गए. वो कानपुर रोड स्थितसीएमएस के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे शुभांशु 41 वर्ष पहले लगातार आठ दिन पृथ्वी के चक्कर लगाने वाले राकेश शर्मा के बादअंतरिक्ष में रवाना होने वाले दूसरे भारतीय बने. एक्सिओम-4 मिशन ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भर दी है लॉन्चिंग के दौरान शुभांशु के माता-पिता कीआंखों में आंसू थे. उन्होंने कहा कि पूरे देश को उन पर नाज है इस मौके पर एसआईए इंडिया के अध्यक्ष डॉ. सुब्बा राव पावुलुरी ने कहा, ‘हमारे अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जा रहे हैं यह भारत के लिए एक महान दिन है. एक्सिओम मिशन का हिस्सा रहे भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टनसुभांशु शुक्ला के बारे में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखा जाएगा मैं उन्हेंऔर उनके पूरे परिवार को बधाई देता हूं.
सभी के लिए है गर्व का क्षण
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की मां आशा शुक्ला ने कहा कि यह हमारे और सभी के लिए गर्व का क्षण है जगह-जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं सभी कोखुशी है कि इस देश का इस त्रिवेणी नगर का एक लड़का इतनी ऊंचाई पर पहुंचने जा रहा है. हम उसे अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेज रहे हैंउसे हमारी बहू का पूरा समर्थन है उसके बिना यह संभव नहीं हो सकता था उसने यहां सबसे बड़ी भूमिका निभाई है. ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के पिताशंभू दयाल शुक्ला ने कहा कि उसका मिशन दोपहर 12 बजे के आसपास लॉन्च होने वाला है। हम उसके मिशन के लॉन्च को देखने के लिए बहुतउत्सुक हैं. हम बहुत खुश हैं हमारा आशीर्वाद उसके साथ है और हम भगवान से भी प्रार्थना करते हैं कि उसका मिशन अच्छे से पूरा हो. वह पूरी तरह सेतैयार है उसके लिए लगाए गए सभी पोस्टर देखकर बहुत अच्छा लग रहा है वह लखनऊ, राज्य और हमारे देश का नाम रोशन कर रहा है हमें उस परगर्व है.