
महाराष्ट्र में भाजपा विधायक बाबनराव लोणिकर अपने विवादित बयान को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं. जलना जिले के परतूर विधानसभाक्षेत्र में ‘हर घर सोलर’ योजना के कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि जो लोग बीजेपी और सरकार की आलोचना करते हैं उन्हें यह समझना चाहिएकि उनके पास जो कपड़े, जूते, मोबाइल फोन और योजनाओं का पैसा है वह सब भाजपा की वजह से है. कार्यक्रम में बोलते हुए बाबनराव ने दावाकिया कि भाजपा सरकार की वजह से गांवों में पानी की टंकियां, पक्की सड़कें, सामुदायिक भवन और अन्य विकास कार्य हुए हैं.
सोशल मीडिया पर आलोचना
उन्होंने कहा कि जो लोग सोशल मीडिया पर हमारी आलोचना करते हैं, उनके घरों में पानी की सुविधा, सड़कें, उनके माता-पिता की पेंशन और किसानसम्मान निधि के पैसे सब हमारी ही देन हैं. भाजपा विधायक ने आगे कहा कि जिन लोगों के पास आज कपड़े, जूते, मोबाइल हैं, वह भी हमारे कारणहैं. आपकी बहन को लड़की बहन योजना का लाभ मिल रहा है आपके पिता को 6,000 रुपये पीएम किसान सम्मान निधि से मिल रहे हैं. फिर भीकुछ लोग सोशल मीडिया पर हमें गालियां देते हैं. भाजपा विधायक के इस बयान का वीडियो सामने आते ही विपक्ष ने इसे लेकर जोरदार हमला बोलाहै. शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के एमएलसी और विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने इसे शर्मनाक करार दिया.
नीचा दिखाने वाले बयान अस्वीकार्य
उन्होंने विधायक को ‘ब्रिटिश मानसिकता’ का बताया और कहा कि लोकतंत्र में ऐसी भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती. अंबादास दानवे ने एक्स परलिखा कि आपकी विधायक की कुर्सी, आपके कपड़े-जूते, आपकी गाड़ी का डीजल, आपके हवाई टिकट, सब जनता के वोट और टैक्स की देन हैं. ऐसे में जनता को नीचा दिखाने वाले बयान अस्वीकार्य हैं. उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को यह बयान याद रखना चाहिए क्योंकि राज्य में स्थानीयनिकाय चुनाव आने वाले हैं. फिलहाल भाजपा की ओर से इस बयान पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. हालांकि विपक्ष ने इस मुद्दे को तूल देतेहुए कहा कि यह बयान भाजपा की ‘जनता विरोधी सोच’ को उजागर करता है अब देखना होगा कि पार्टी इस पर क्या सफाई देती है.