गुजरात के पोरबंदर में भारतीय तटरक्षक बल का एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) ध्रुव दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें तीन कर्मियों की जान चलीगई। यह हादसा पोरबंदर कोस्टगार्ड हवाईअड्डे पर उस समय हुआ, जब हेलीकॉप्टर नियमित गश्ती पर था।
तीन कर्मियों की मौत
दुर्घटना के तुरंत बाद सभी घायल कर्मियों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे केकारणों की जांच जारी है, और शुरुआती जानकारी में तकनीकी खराबी की आशंका जताई गई है।
कारणों की जांच जारी
ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर का उपयोग भारतीय तटरक्षक बल द्वारा गश्ती और बचाव अभियानों के लिए किया जाता है। इस घटना से बल की संचालनक्षमता पर अस्थायी असर पड़ सकता है। विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।