छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 6 जनवरी 2025 को नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के वाहन पर बड़ा हमला किया। कुटरू मार्ग पर हुए इस हमले मेंआईईडी धमाके से 9 जवान शहीद हो गए, जिनमें एक ड्राइवर भी शामिल है।
हमलावरों ने काफिले को निशाना बनाया
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों का काफिला कुटरू मार्ग से गुजर रहा था, तभी नक्सलियों ने पहले से लगाए गए आईईडी से वाहन कोनिशाना बना लिया। इस हमले में 7 से अधिक जवान शहीद हुए और 8 से ज्यादा जवान घायल हो गए।
घटना के बाद का हाल
घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ तलाशी अभियान तेज कर दिया। घायल जवानों कोइलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस हमले की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है।
एसटीएफ जवान को सम्मानित किया गया
इस घटना के बाद, रायपुर में एसटीएफ के जवान भरत लाल साहू को उनकी नक्सलियों के खिलाफ साहसिक कार्रवाई के लिए सम्मानित किया गया।