
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड के सहयोग से 25 से 29 सितंबर 2025 तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर औरमार्ट में “उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (यूपीआईटीएस)” का आयोजन किया जा रहा है। यह इस मेले का तीसरा संस्करण होगा और इसे उत्तरप्रदेश की प्रमुख वार्षिक औद्योगिक प्रदर्शनी के रूप में देखा जा रहा है।
प्रदर्शनी का उद्देश्य – इस मेले का प्रमुख उद्देश्य उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों और उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करना है। पिछलेवर्षों की तरह इस बार भी मेला व्यापार, नवाचार और निवेश के नए अवसरों को सामने लाएगा। यह एक ऐसा मंच है जहाँ उद्यमी, उद्योगपति, नीति-निर्माता और निवेशक एकत्र होकर व्यापारिक सहयोग को सशक्त बनाने के साथ-साथ राज्य के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
मुख्य क्षेत्रों पर विशेष ध्यान – प्रदर्शनी में भाग लेने वाले उद्यमों और विभागों को दो मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है-उत्पाद एवं सेवाएँ तथासरकारी योजनाएँ और नीतियाँ।
उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 राज्य सरकार के उस संकल्प को दर्शाता है जिसमें वह उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था केरूप में विकसित करने हेतु ठोस कदम उठा रही है। यह मेला न केवल व्यापार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक, औद्योगिकऔर तकनीकी क्षमता को भी वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करेगा।