
संगठन को मजबूत करने की दिशा में कांग्रेस में लगातार नियुक्तियां की जा रही हैं. पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में तत्कालीन डिप्टी सीएम तथा प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट की 2020 में गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत के बाद राजस्थान कांग्रेस के सभी विभाग और प्रकोष्ठ भंग कर दिएगए थे. अब इन प्रकोष्ठों और विभागों में नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो गया है. शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस ने एक साथ 7 प्रकोष्ठों का गठन करदिया. इसमें मुकुल गोयल को उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया। भरत मेघवाल को कच्च बस्ती प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है। योगिताशर्मा को अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया. अमीन पठान को खेल-कूद प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। सुशील पारीकको पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष तथा जीवण खान कायमखानी को स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.
कार्यकारिणी का गठन करेंगें
वहीं, संदीप यादव को सहकारिता प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है। अब जल्द ही प्रकोष्ठ प्रमुख अपनी राज्य और जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगे. जिससे कांग्रेस संगठनात्क नियुक्तियों की तादाद बढ़ेगी और हजारों नये कार्यकर्ताओं की फौज कांग्रेस संगठन से जुड़ेगी. प्रदेश कांग्रेस में कुल 18 प्रकोष्ठों में से अब तक 11 पर नियुक्तियों का काम पूरा हो चुका है वहीं, 11 विभागों में से 6 विभागों के गठन का काम पूरा हो चुका है. पिछले दिनोंआदिवासी और अल्पसंख्य विभाग की नियुक्ति भी कर दी गई थी. अब तक 18 में से 11 प्रकोष्ठों और 11 में से 6 विभागों में नियुक्तियों की प्रक्रियापूरी की जा चुकी है इन नियुक्तियों के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बड़ा वर्ग संगठन से जुड़ने की संभावना है. 2020 में सचिन पायलट की बगावतके बाद राजस्थान कांग्रेस ने कई विभागों और प्रकोष्ठों को भंग कर दिया था अब संगठन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इनकी भरपाई की जा रही है.
ब्लॉक व मंडल स्तर तक होगी नियुक्तियाँ
यह प्रक्रिया तेज़ी से घोषणाएँ, कार्यकर्ता प्रशिक्षण और स्थानीय स्तर पर सक्रियता के साथ कहीं चुनावी तैयारी की ओर भी बढ़ सकती है. विभागों औरप्रकोष्ठों की भर्ती प्रक्रिया 2020 की सचिन पायलट बगावत के बाद शुरू हुई रिक्तियों की पूर्ति के लिए की जा रही है. में 7 प्रकोष्ठों की नियुक्ति कीगई उद्योग-व्यापार, कच्ची बस्ती, अभाव अभियोग, खेल-कूद, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय निकाय, सहकारिता। इनमें शामिल प्रमुखों के नाम जैसेमुकुल गोयल, भरत मेघवाल, अमीन पठान आदि हैं. अब तक कुल 18 प्रकोष्ठों में से 11 व 11 विभागों में से 6 कॢत नियुक्तियाँ पूरी हो चुकी हैं. राहुलगांधी की टीम गुजरात-मध्यप्रदेश मॉडल के अनुरूप राजस्थान में संगठन में सुधार प्रक्रिया लागू कर रही है, जिसमें ब्लॉक व मंडल स्तर तक नियुक्तियाँहोंगी.