
जुलाना में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आगमन करोड़ों रुपयों की विकास की सौगात लेकर आया. दिल्ली में सीएम बनने के बाद रेखा गुप्तापहली बार अपने पैतृक गांव नंदगढ़ में आईं वहीं गांव में 49 साल बाद उनका आना हुआ. उन्होंने गांव के स्टेडियम में अपने 51वें जन्मदिन परआयोजित जनसभा में कहा कि सीएम सैनी और वह मिलकर धुआं उठा देंगे. दिल्ली वाले बोलते हैं कि धुएं से तो प्रदूषण होता है. लेकिन वह प्रदूषणका नहीं बल्कि विकास का धुआं उठाएंगे. हरियाणा व दिल्ली में दोनों भाई-बहन सीएम हैं। विकास का धुआं अब दोनों प्रदेशों में उठेगा. वहीं सीएमसैनी ने कहा कि हरियाणा की बेटी रेखा गुप्ता, दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने जन्मदिन पर नंदगढ़ आई हैं. वे साधारण परिवार सेसंबंध रखती हैं और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा के साथ जुड़कर जनसेवा का कार्य कर रही हैं. उनका पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा हैऔर राष्ट्र के लिए इन्होंने लगातार काम किया है.
जन्मदिन की दी बधाई
रेखा गुप्ता की सोच, उनकी नीति और नियत यही है कि दिल्ली विकास की नई ऊंचाइयों को छुए. विकसित भारत की यात्रा में हरियाणा और दिल्ली सरकारें मजबूती से आगे बढ़ेंगी. सीएम सैनी ने रेखा गुप्ता को जन्मदिन की बधाई दी. केक काटकर खिलाया और कहा कि इनका जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा है. दिल्ली की मुख्यमंत्री के साथ मिलकर हम हरियाणा और दिल्ली को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. दोनों भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं. सीएम रेखा गुप्ता ने जुलाना में अग्रसेन धर्मशाला का उद्घाटन किया और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. नंदगढ़ गांव के स्टेडियम में जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे रेखागुप्ता को चांदी का मुकुट पहनाया और केक काटा गया। अपने पैतृक गांव में मिले सम्मान से वे गदगद हो गईं. उन्होंने कहा कि जिस तरह सावन मेंबेटियों को अपने मायके आने का चाव होता है.
पत्रकारों को दे रहे थे जवाब
उन्हें भी बड़ा चाव था कि वह अपने घर आएं जहां पर उनका, उनके पिता और दादा व पूर्वजों का जन्म हुआ था. कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने उन्हेंकोथली देते हुए 500 रुपये रेखा गुप्ता को दिए और 500 रुपये उनके पति के नाम के देते हुए कहा कि बेटी के साथ जमाई का भी हरियाणा में मानकिया जाता है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पैतृक गांव से लौटकर दिल्ली में जनसेवा सदन में दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटा और गले लगाकरआशीर्वाद भी दिया. इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने मुख्यमंत्री के साथ हनुमान चालीसा भी पढ़ी. मुख्यमंत्री ने उपहार के रूप में बच्चों को 1.11 लाखरुपये भी सौंपे. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि वह दिल्ली की जनता से किया हर वादा पूरा करेंगी. इसके लिए काम चल रहा है. वह शनिवारको रोहतक के माडल टाउन में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रही थीं. गुप्ता ने कहा कि उनके बड़े भाई एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने150 करोड़ उनके गृह कस्बे जुलाना के लिए दिए हैं इसके लिए वह धन्यवाद करती हैं.