
दिल्ली सचिवालय के ऑडिटोरियम में एक भव्य लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, दिल्ली सरकार केतत्वावधान में आयोजित किया गया जिसमें 34 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 8 जन औषधि केंद्र और हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) काशुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थीं माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता इस विशेष अवसर पर दिल्ली सरकार की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्तामुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि यह पहल दिल्ली की जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्धकराने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने इस डिजिटल पहल को स्वास्थ्य क्षेत्र में पारदर्शिता और दक्षता लाने वाला बताया।
अध्यक्षता की माननीय मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग केमंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हर व्यक्ति को समय पर, सस्ती और गुणवत्तापूर्णस्वास्थ्य सुविधा मिल सके। HIMS जैसी तकनीकें स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक व्यवस्थित और नागरिकों के अनुकूल बनाएंगी।
क्या है HIMS प्रणाली?
हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) एक आधुनिक डिजिटल व्यवस्था है, जिसके माध्यम से सरकारी अस्पतालों में मरीजों का पूरा रिकॉर्ड, दवा वितरण, रिपोर्टिंग, अपॉइंटमेंट आदि एक ही मंच पर उपलब्ध होंगे। इससे अस्पतालों में प्रक्रियाएं तेज़ होंगी और मरीजों को लंबी कतारों से मुक्तिमिलेगी।
जन औषधि केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर
इस अवसर पर राजधानी में 8 नए जन औषधि केंद्र और 34 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी उद्घाटन किया गया। इन केंद्रों के माध्यम से जनता कोसस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां मिलेंगी और आमजन की जेब पर बोझ कम होगा।
यह लोकार्पण समारोह दिल्ली सरकार की जनसेवा और डिजिटल स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह पहल खासकर गरीब, जरूरतमंद और दूरदराज़ के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में सहायक साबित होगी।