
विकासपुरी में चला दिल्ली को कूड़े से आज़ादी अभियान
दिल्ली के स्वास्थ्य, परिवहन और आईटी मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र के रनहौला गांव में सफाई अभियान चलाकरदिल्ली को कूड़े से आज़ादी कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। यह अभियान मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में 1 अगस्त से शुरू किया गया है और 31 अगस्त 2025 तक चलेगा। इसका उद्देश्य है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को पूरी तरह स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाया जाए।
डॉ. सिंह ने कहा कि यह सिर्फ सफाई करने का काम नहीं है, बल्कि हर नागरिक को जागरूक करने का आंदोलन है। जब तक लोग खुद आगे नहींआएंगे, तब तक दिल्ली को साफ और स्वस्थ नहीं बनाया जा सकता।
हर नागरिक लगाए एक पेड़ – एक पेड़ माँ के नाम
सफाई अभियान के बाद डॉ. सिंह ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान हमारे पर्यावरण को बचानेऔर माँ के प्रति प्रेम दिखाने का एक अनोखा तरीका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे हर साल कम से कम एक पेड़ अपनी माँ के नाम पर लगाएंऔर उसकी देखभाल करें। यह काम सिर्फ एक दिन के लिए नहीं है, बल्कि इसे हमेशा के लिए अपनाना होगा। पेड़ लगाना प्रकृति से प्यार है और माँके नाम पेड़ लगाना एक भावनात्मक जुड़ाव है। हम सबको मिलकर पेड़ लगाने की इस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए।
कैंप कार्यालय में भी चला सफाई अभियान
डॉ. पंकज कुमार सिंह ने केवल जनता के बीच जाकर ही नहीं, बल्कि अपने कार्यालय में भी स्वच्छता अभियान चलाया। विकासपुरी के कैंप कार्यालयमें उन्होंने सफाई की शुरुआत की और सभी कर्मचारियों को इसमें शामिल किया। उन्होंने कहा कि हर इंसान को अपनी जगह साफ़ रखनी चाहिए, चाहेवह घर हो, दफ्तर हो या सार्वजनिक स्थल। जब हर कोई अपनी जिम्मेदारी समझेगा तभी दिल्ली साफ़ हो सकेगी। उन्होंने कर्मचारियों से यह भी कहाकि वे सफाई के संदेश को समाज में फैलाएं और खुद उदाहरण बनें।
जनता से सीधा संवाद और समस्याओं का समाधान
सफाई और पौधारोपण के बाद डॉ. सिंह ने अपने कैंप कार्यालय में जनता से मुलाकात की।
लोग विभिन्न मोहल्लों से आए थे। उन्होंने बिजली, पानी, सड़क, सीवर और अन्य समस्याएं बताईं।
डॉ. सिंह ने सबकी बातें ध्यान से सुनीं
उन्होंने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए और लोगों से कहा कि आपकी समस्याएं मेरी समस्याएं हैं। मैं खुद हर एक मामले कीनिगरानी करूंगा।
उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी बात अनसुनी नहीं की जाएगी और हर समस्या का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा।
स्वच्छता और हरियाली सिर्फ योजना नहीं, जन आंदोलन है
इस पूरे अभियान के दौरान डॉ. पंकज कुमार सिंह ने जो सबसे महत्वपूर्ण बात कही, वह यह थी “स्वच्छता और हरियाली सिर्फ कुछ दिन चलने वालेअभियान नहीं हैं। इन्हें हमें अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। जब तक जनता खुद नहीं जुड़ेगी, तब तक कोई बदलाव नहीं आएगा। उन्होंने बतायाकि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन और मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी की सोच से प्रेरित है। सरकार की यह कोशिशहै कि दिल्ली को देश की सबसे साफ और हरी राजधानी बनाया जाए।
दिल्ली को साफ़ और हरा-भरा बनाने में हर नागरिक की भागीदारी ज़रूरी डॉ. पंकज कुमार सिंह का यह अभियान यह साबित करता है कि अगर नेताखुद सफाई और पर्यावरण के लिए आगे आएं, तो लोग भी उनसे प्रेरित होते हैं। स्वच्छता, हरियाली और जनता से सीधा संवाद—इन तीन चीज़ों से हीएक अच्छी और ज़िम्मेदार सरकार बनती है। अब समय है कि हर दिल्लीवासी आगे आए और यह संकल्प ले मैं अपने घर और आसपास की जगह कोसाफ़ रखूंगा, मैं हर साल एक पेड़ लगाऊंगा, मैं अपने मोहल्ले में सफाई का संदेश फैलाऊंगा क्योंकि साफ़ और हरा-भरा दिल्ली हम सबकी ज़िम्मेदारीहै, सिर्फ सरकार की नहीं। आइए, मिलकर एक नई, स्वच्छ और सुंदर दिल्ली बनाएं।