मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए साल की शुरुआत में 11 गांवों के नाम बदलने की घोषणा की है। शाजापुर जिले के कालापीपल मेंएक कार्यक्रम के दौरान सीएम ने यह ऐलान किया। सीएम ने विधायक की मांग पर मोहम्मदपुर मछनाई का नाम बदलकर मोहनपुर और ढाबलाहुसैनपुर का नाम बदलकर ढाबला राम रखने का निर्णय लिया।
“कुछ नाम अटक रहे हैं और खटक रहे हैं”: सीएम का बयान
सीएम ने मंच से कहा कि विधायक ने यह सुझाव दिया था कि कुछ नाम “अटक” और “खटक” रहे हैं। उदाहरण के तौर पर, मोहम्मदपुर मछनाई मेंमोहम्मद नामक कोई व्यक्ति नहीं है, तो इस नाम का क्या मतलब है? इसके बाद, सीएम ने इसे सही ठहराते हुए मोहम्मदपुर मछनाई का नाम बदलकरमोहनपुर रखने की घोषणा की। उन्होंने हंसी मजाक में विधायक से कहा, “गांव का नाम मेरे नाम पर नहीं, जैसा तुमने प्रस्तावित किया।”
अन्य नाम परिवर्तन की घोषणाएं
सीएम ने इसी दौरान ढाबला हुसैनपुर और मोहम्मदपुर पवारिया का नाम भी बदलने का ऐलान किया। उन्होंने कहा, “जब कोई हुसैन नहीं है तो हुसैनपुरक्यों होना चाहिए? अब इसे ढाबला राम के नाम से जाना जाएगा।” इसके अलावा, मोहम्मदपुर पवारिया का नाम बदलकर रामपुर पवारिया कियाजाएगा, क्योंकि वहां कोई मोहम्मद नहीं है।
यह नाम परिवर्तन गांवों के स्थानीय संदर्भ और मान्यताओं के अनुसार किया गया है और यह स्थानीय नेताओं की मांग पर आधारित है।