
कांग्रेस की केरल इकाई की एक पोस्ट ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है, जिसमें बिहार और बीड़ी के बीच तुलना की गई थी. यह पोस्ट सोशलमीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई थी, जिसे बाद में हटा दिया गया. इसमें केंद्र सरकार की ओर से बीड़ी पर जीएसटी दरों में कटौती को बिहार सेजोड़ा गया था. पोस्ट में लिखा था, बीड़ी और बिहार दोनों ‘बी’ से शुरू होते हैं। अब इसे पाप नहीं माना जा सकता. इसके साथ ही सिगरेट, बीड़ी औरतंबाकू पर संशोधित जीएसटी दरों की जानकारी साझा की गई थी.
देश के सामने बार–बार उजागर
भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस हटाई गई पोस्ट को अपने एक्स हैंडल से साझा किया और कांग्रेस पर हद पार करने का आरोप लगाया. उन्होंने लिखा, कांग्रेस फिर से सीमा पार कर गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां की गाली देने के बाद अब बिहार की तुलना बीड़ी से कर दी है! क्यातेजस्वी यादव इसे स्वीकार करते हैं? रेवंत रेड्डी से लेकर द्रमुक और कांग्रेस तक- उनकी बिहार के प्रति घृणा साफ नजर आ रही है.
वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने इसे पूरे बिहार का अपमान बताया. उन्होंने लिखा, सबसे पहले हमारे सम्मानितप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य मां का अपमान, अब पूरे बिहार का अपमान..यही कांग्रेस का असली चरित्र है, जो देश के सामने बार-बार उजागर हो रहाहै.
लोकतंत्र का भी उड़ाया मजाक
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता संजय कुमार झा ने इसे कांग्रेस की ‘एक और शर्मनाक हरकत’ कहा उन्होंने हिंदी में लिखा, ‘बी का मतलब सिर्फबीड़ी नहीं, बुद्धि भी है, जो आपमें नहीं है बी का मतलब बजट भी है, जिसपर आपको जलन होती है जब बिहार को विशेष सहायता मिली झा ने कहाकि बिहार का मजाक उड़ाकर कांग्रेस ने न केवल बिहार के लोगों का अपमान किया है, बल्कि देश के गौरवशाली इतिहास और लोकतंत्र का भी मजाकउड़ाया है.