
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जम्मू-कश्मीर में पार्टी विधायक महराज मालिक की गिरफ्तारी पर मोदी सरकार और बीजेपी परकड़ा वार किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी सिर्फ एक विधायक की नहीं है, बल्कि जनता की आवाज़ को दबाने की साज़िश है।
भाजपा और मोदी सरकार पर गंभीर आरोप
संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की पुलिस, उनकी ईडी, सीबीआई और तमाम जांच एजेंसियां सिर्फ एक ही मकसद से कामकर रही हैं जहां भी आम आदमी पार्टी दिखाई दे, उसे खत्म करने की कोशिश करो। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के इशारे पर काम करनेवाली पुलिस और एजेंसियां विपक्ष की आवाज़ दबाने के लिए लगातार गलत तरीकों का इस्तेमाल कर रही हैं।
अस्पताल मांगने पर गिरफ्तारी
उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी के विधायक महराज मालिक अपने इलाके में अस्पताल और बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहेथे। यह उनकी जिम्मेदारी थी कि जनता की परेशानी विधानसभा तक पहुंचाई जाए। लेकिन मोदी सरकार को यह आवाज़ इतनी नागवार गुज़री कि उन्हेंगिरफ्तार कर लिया गया। संजय सिंह ने कहा क्या अस्पताल की मांग करना गुनाह है? क्या जनता के हक की लड़ाई लड़ना अपराध है?
आतंकवादियों वाली धारा लगाई गई
संजय सिंह ने कहा कि सिर्फ गिरफ्तार करना ही काफी नहीं था। महराज मालिक पर PSA यानी पब्लिक सेफ्टी एक्ट लगाया गया। यह वही धारा हैजो आतंकवादियों पर लगाई जाती है और जिसमें जमानत मिलना बेहद मुश्किल है। उन्होंने सवाल उठाया क्या महराज मालिक आतंकवादी हैं? वे तोअपने इलाके के लिए अस्पताल मांग रहे थे। फिर उनके खिलाफ PSA क्यों लगाया गया? उन्होंने कहा कि आज तक किसी भी विधायक याजनप्रतिनिधि पर PSA नहीं लगाया गया, लेकिन मोदी सरकार ने लोकतंत्र की सारी परंपराएं तोड़ दीं।
मोदी सरकार से सीधे सवाल
संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा मोदी जी, आपके मन में आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं के लिए इतनी नफरत क्योंहै? क्या कोई विधायक स्कूल और अस्पताल की मांग भी नहीं कर सकता? अगर कोई जनता की आवाज़ उठाएगा तो क्या आप उसे जेल में डालदेंगे?
जम्मू–कश्मीर में विरोध की लहर
उन्होंने बताया कि महराज मालिक की गिरफ्तारी के खिलाफ पूरे जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता नेजोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लोग सड़कों पर उतर आए और गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला बताया। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टीके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की और इसे जनता की आवाज़ दबाने की साज़िश करार दिया।
विधानसभा की अनदेखी
संजय सिंह ने कहा कि किसी भी विधायक को गिरफ्तार करने से पहले विधानसभा के स्पीकर से अनुमति लेना जरूरी होता है। लेकिन महराज मालिककी गिरफ्तारी में यह नियम भी नहीं माना गया। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर ने खुद कहा कि उनसे कोई अनुमति नहीं लीगई। संजय सिंह ने सवाल उठाया अगर चुनी हुई विधानसभा के स्पीकर को ही दरकिनार कर दिया गया, तो क्या वहां विधानसभा है भी या नहीं?
लोकतंत्र और संविधान पर हमला
संजय सिंह ने कहा कि महराज मालिक पर PSA लगाना सिर्फ एक व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला है।उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार ने यह साबित कर दिया है कि वे जनता की आवाज़ सहन नहीं कर सकते।
सड़क से संसद और सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई
संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने ऐलान किया आज हमने पूरे जम्मू-कश्मीर में आंदोलन कियाहै। आगे भी यह लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक और जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी जाएगी।
AAP को दबाना आसान नहीं
अंत में संजय सिंह ने साफ कहा कि भाजपा और मोदी सरकार आम आदमी पार्टी को जितना दबाने की कोशिश करेगी, AAP उतनी ही तेजी से आगेबढ़ेगी। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी जनता के हक की लड़ाई लड़ रही है। इसे खत्म करने की हर कोशिश नाकाम होगी, क्योंकि जनता के बीचAAP और मजबूत होकर उभरेगी।