बीजेपी ने यूपी की मिल्कीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का ऐलान किया है। इस सीट पर चंद्रभान पासवान को टिकट दियागया है। इस बार का चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है।
मिल्कीपुर में कब होंगे चुनाव?
विधानसभा मिल्कीपुर में उपचुनाव 5 फरवरी को होगा, जिसके परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। डीएम चंद्र विजय सिंह ने जानकारी देतेहुए बाताया कि- उपचुनाव नामांकन प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू होकर 17 जनवरी तक चली। इसके बाद 18 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच कीजाएगी और 20 जनवरी को उम्मीदवार नाम वापस ले सकते है।
मिल्कीपुर में कितने वोटर्स
इस सीट पर कुल 3,70,829 मतदाता हैं, जिनमें 1,92,984 पुरुष, 1,77,838 महिलाएं और 7 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। उपचुनाव में नएयुवा मतदाता 4811 है, जो पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान के लिए 255 मतदान केंद्र और 414 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।चुनाव की व्यवस्था के तहत चार जोनल मजिस्ट्रेट और 41 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
उपचुनाव में कांग्रेस नही लेगी हिस्सा
मिल्कीपुर में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने हिस्सा न लेने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि- पार्टी2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। फिलहाल कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत कर रही है।