
बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक दलों की सक्रियता तेज होती जा रही है. इसी कड़ी में शनिवार को मधेपुरा में एनडीएने शक्ति प्रदर्शन किया मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम में आयोजित एनडीए के विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारोंकार्यकर्ता और समर्थक जुटे. स्टेडियम में लगातार “2025… फिर से नीतीश” के नारे गूंजते. संभावित प्रत्याशी भी अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंचेऔर शक्ति प्रदर्शन किया.
एनडीए सरकार आने के बाद विकास की नई धारा शुरू
कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एनडीए के पक्ष में एकजुटहोकर मतदान करने की अपील की मंत्री ने कहा कि चुनाव के बाद राज्य में एक करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा. उन्होंने दावा किया कि डबल इंजनकी सरकार ने हर गांव को शहर जैसी सुविधाओं से जोड़ा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में घर-घर बिजली, गांव-गांव सड़क और बेहतर कानून-व्यवस्था संभव हुई है. मंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिना भेदभाव सभी वर्गों के लिए काम किया है. सहरसा के भाजपा विधायक आलोक रंजन नेकहा कि सम्मेलन में जुटी भीड़ इस बात का संकेत है कि मधेपुरा विधानसभा परिवर्तन के लिए तैयार है उन्होंने 2005 से पहले के बिहार की स्थिति कोयाद करते हुए कहा कि उस दौर में सड़कों, बिजली और अस्पतालों की हालत बेहद खराब थी और अपहरण व भ्रष्टाचार का बोलबाला था लेकिनएनडीए सरकार आने के बाद विकास की नई धारा शुरू हुई.
एनडीए को भारी बहुमत से जीत दिलाने का आह्वान
ई. संतोष कुमार ने दावा किया कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और इस बार गठबंधन 225 से अधिक सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा उन्होंनेविपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एनडीए ने ही धरातल पर विकास को उतारा है. सम्मेलन में बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्षअमरदीप कुमार, वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, निखिल मंडल, मंजू देवी, श्वेत कमल उर्फ बौआ यादव, ई. अविनाश कुमार सहित कई वरीय नेता मंच पर मौजूद रहे नेताओं ने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने और एनडीए को भारी बहुमत से जीतदिलाने का आह्वान किया.