मध्य प्रदेश सरकार के परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया ने एक विवादास्पद बयान दिया है, जिसमें उन्होंने ब्राह्मण समुदाय केएक सम्मेलन के दौरान घोषणा की कि जो ब्राह्मण जोड़े चार बच्चे पैदा करेंगे, उन्हें बोर्ड की ओर से एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। हालांकि, इस घोषणा के बाद विवाद खड़ा हो गया, और राजोरिया को अपनी सफाई पेश करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार वह अपनी निजी हैसियत सेदेंगे, न कि राज्य सरकार की तरफ से।
राजोरिया इंदौर में सनाढ्य ब्राह्मण समुदाय के विवाहयोग्य युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने यह बयान दिया। सोशलमीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि युवाओं में परिवार बढ़ाने की बजाय केवल एक बच्चा पैदा करने की प्रवृत्तिबढ़ रही है, जो उनकी नजर में ठीक नहीं है। उन्होंने अपील की कि कम से कम चार बच्चे होने चाहिए।
राजोरिया ने यह भी स्पष्ट किया कि यह घोषणा व्यक्तिगत स्तर पर की गई थी और इसे किसी सरकारी योजना के तहत लागू नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि वह इस पुरस्कार राशि का प्रबंध अपने व्यक्तिगत प्रयासों या सामाजिक सहयोग से करेंगे।