
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि चुनाव आयोग ने पूरे देश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कार्यक्रम की शुरुआत की है औरभारतीय जनता पार्टी इसका स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से दिल्ली की वोटर लिस्ट को सही बनाने, फर्जी नामों को हटाने औरघुसपैठियों को रोकने में मदद मिलेगी।
वोटर लिस्ट को सही रखने की भाजपा की पुरानी कोशिशें
वीरेन्द्र सचदेवा ने बताया कि भाजपा लगातार 20 सालों से यह मांग उठाती रही है कि दिल्ली की वोटर लिस्ट में कोई फर्जी वोट या घुसपैठियों के नामन रहें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा यह प्रयास किया है कि दिल्ली की वोटर लिस्ट केवल दिल्ली के असली मतदाताओं की हो।हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने कई जगह गड़बड़ियों को उजागर किया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों में एक ही पते पर60 से 100 तक वोट बनाए गए। यहां तक कि फुटपाथ पर नकली घर नंबर डालकर अल्पसंख्यक वोटर बना दिए गए। भाजपा ने इस तरह कीशिकायतों को इकट्ठा कर चुनाव आयोग तक पहुंचाया।
विपक्ष पर आरोप – फर्जी वोट बनाने का खेल
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 20 सालों से ये दोनों पार्टियां फर्जी वोट बनानेका खेल खेल रही हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार जनता को लुभावने वादे करके गैर-नागरिकों और घुसपैठियों को वोटर लिस्ट में शामिल कराया गया।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 2014 और 2015 के विधानसभा चुनावों के बीच अचानक 13 लाख वोट बढ़ गए। वहीं 2019 और 2020 केबीच फिर से 8 लाख से ज्यादा वोट जोड़े गए। जांच में पाया गया कि इनमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की थी जो दिल्ली के नागरिक ही नहीं थे।
भाजपा की पहल और शिकायतें
सचदेवा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर जाकर इस धांधली की जांच की और चुनाव आयोग को लगभग 10,000 पेज की शिकायतेंसौंपीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा चुनाव आयोग को समय-समय पर सूचित किया कि दिल्ली की वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रहीहै।
SIR कार्यक्रम से उम्मीदें
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि अब जब चुनाव आयोग ने एस.आई.आर. कार्यक्रम शुरू किया है, तो यह दिल्ली के लिए बड़ा कदम है। उन्होंने बताया किइस प्रक्रिया में 2002 की वोटर लिस्ट को आधार माना जाएगा। जिनके नाम 2002 की लिस्ट में हैं, उन्हें केवल एन्यूमरेशन फॉर्म भरना होगा। अगरकिसी के नाम उस लिस्ट में नहीं हैं, लेकिन उनके माता-पिता का नाम दर्ज है, तो उसकी प्रति लगाकर उनका नाम जोड़ा जा सकेगा। उन्होंने कहा किभाजपा कार्यकर्ता इस पूरी प्रक्रिया में दिल्ली के मतदाताओं का सहयोग करेंगे ताकि दिल्ली की वोटर लिस्ट पारदर्शी और पूरी तरह सही बनाई जासके।
लोकतंत्र की रक्षा के लिए जरूरी कदम
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा का मानना है कि वोट हम सबका हक है और यही लोकतंत्र की नींव है। लेकिन फर्जी वोट लोकतंत्र पर एक बदनुमादाग हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का संविधान और लोकतंत्र दोनों ही फर्जी वोट को गलत मानते हैं। इसलिए भाजपा यह सुनिश्चित करने के लिएहरसंभव प्रयास करेगी कि दिल्ली की वोटर लिस्ट साफ-सुथरी हो और दिल्ली के असली मतदाताओं का ही नाम उसमें दर्ज हो।
अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके कार्यकर्ता चुनाव आयोग का पूरा सहयोग करेंगे ताकि दिल्ली के मतदाताओं को उनका असली और पूरा हकमिल सके।