
आज समाजसेवी संस्था महेंद्र वेल्फेयर फाउंडेशन ने गोरख पार्क के भारतीय संस्कार विद्यालय में महा कन्या पूजन और शस्त्र पूजन का आयोजन किया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छोटे से ही अच्छे संस्कार डालना और महिलाओं की शक्ति और सम्मान को दिखाना था। आजकल के समय मेंबच्चों में संस्कार कम होते जा रहे हैं। इसी चिंता के चलते यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और उनके अभिभावकों को भक्ति और संस्कारका अनुभव मिला।
सुभाष गर्ग जी की महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्यक्रम में वनवासी रक्षा फाउंडेशन के प्रमुख सुभाष गर्ग जी की अहम भूमिका रही। उन्होंने कार्यक्रम के सभी कार्यों का सही मार्गदर्शन किया।उनके सहयोग से ही यह कार्यक्रम सफल और सुंदर तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों और अभिभावकों ने उनके प्रयासों की सराहना की।
कन्याओं का पूजन और दीपक से आरती
कार्यक्रम में कन्याओं का पूजन किया गया। इसके साथ ही दीपक से शस्त्र पूजन और महा आरती भी हुई। इस आयोजन का संदेश यह था कि नारीशक्ति कमजोर नहीं होती। माता दुर्गा नारी शक्ति की प्रतीक हैं और वे अपनी और अपने परिवार की रक्षा कर सकती हैं। इतिहास में रानी लक्ष्मीबाई, सरोजनी नायडू और इंदिरा गांधी इसके अच्छे उदाहरण हैं। हिन्दू धर्म में शस्त्र पूजन का विशेष महत्व है। देवी-देवताओं के पास शस्त्र होते थे ताकि वेअपने और समाज की रक्षा कर सकें। आज भी शस्त्र का महत्व है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समाज और देश की रक्षा की जा सके।
समाज के गणमान्य लोगों की मौजूदगी
इस कार्यक्रम में समाज के कई प्रमुख और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सेवा भारती यमुना विहार विभाग के उपाध्यक्ष वीरेंद्र माटा जी, भाजपा बाबरपुरविधायक प्रत्याशी अनिल वशिष्ठ जी, मंडल महामंत्री आशीष चौधरी जी, मंडल सचिव और कार्यक्रम अध्यक्ष अतुल शर्मा जी, मंडल मंत्री प्रमोद जीऔर सुधीर जी, समिति अध्यक्ष मुकुल जी और कौशल जी, मंडल मंत्री सौरभ शर्मा जी, आम आदमी पार्टी के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर जी, वरिष्ठसदस्य नरेंद्र मेहरा जी, कविवर नैन सिंह जी, अल्का पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल नीतु जैन जी, अतुल शिक्षा सदन के प्रिंसिपल अतुल तोमर जी, गोवर्धन स्कूल के प्रिंसिपल विष्णु दत्त शर्मा जी और भारतीय संस्कार विद्यालय के छात्र व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
बच्चों को संस्कार और उपहार
पूजन और दीप आरती के बाद सभी बच्चों को उपहार और श्रद्धा की वस्तुएँ दी गई। इससे बच्चों में भक्ति और संस्कार की भावना पैदा हुई। बच्चे छोटेसे ही संस्कार और समाज के प्रति जिम्मेदारी को समझने लगे।
कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम के अंत में भारतीय संस्कार विद्यालय की अध्यापकों द्वारा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और भारतीय संस्कार के डायरेक्टर वमहेंद्र वेल्फेयर फाउंडेशन के संरक्षक श्री राजीव कुमार जैन जी ने नवरात्रों और विजय दशमी की शुभकामनायें और बधाई दी| इस आयोजन ने सभी केदिलों में नारी शक्ति, भक्ति और संस्कार का संदेश फैलाया।