
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मटिहानी के बगडॉव, चेरिया बरियारपुर के मंझौल और बछवाड़ा में तीन जगह जनसभाओं को संबोधित किया. उन्होंनेकहा कि लोग 20 साल पुरानी सरकार को बदलें, क्योंकि इस दौरान गरीबी और बेरोजगारी नहीं कम हुई, उद्योग नहीं लगे, पलायन रुका नहीं औरशिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो गई। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिना रिश्वत या घूस दिए कोई काम नहीं होता गरीब की बेटी से बलात्कार हो जाएया नौजवान की हत्या, तो एफआईआर तक नहीं होती। उल्टा गरीब को शराबबंदी के नाम पर पीटा जाता है आवाज उठाने पर लाठी और केस होता है
उन्होंने कहा कि हमने कहा था कि हमारी सरकार बने तो हर माई-बहन को 2,500 रुपये महीने दिए जाएंगे साल भर में 30 हजार, 5 साल में डेढ़ लाखजो सरकार 10 हजार दे रही है, वह सूद समेत वसूलेगी हमने कहा बिजली फ्री देंगे, तो सरकार भी फ्री कर दी.
बैरिकेडिंग पर भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया कि यह टूट गई
पहले स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे थे, अब बिजली मुफ्त है। तेजस्वी यादव ने कहा कि नकल करने वाली सरकार नहीं बल्कि समझदार और ईमानदारसरकार चाहिए उन्होंने वादा किया कि पेंशन, गैस, बिजली और अन्य सहायता हर जरूरतमंद को दी जाएगी जिसके पास डिग्री है, उसे घर पर बैठने नहींदिया जाएगा बिहार का बेटा बिहार को चलाएगा, न कि गुजरात से आए दो गुजराती. इस दौरान उन्होंने खदाबन्दपुर में कर्पूरी जी और मंझौल मेंनित्यानंद जी की प्रतिमा का अनावरण किया. तेजस्वी यादव को देखने के लिए सुबह से ही मंझौल के शताब्दी मैदान में भारी भीड़ जमा रही तय समयसे देर से आने के बावजूद भीड़ शांत रही हेलीकॉप्टर लैंड करने के बाद तेजस्वी का कारवां पहले नित्यानंद चौक पहुंचा, जहां उन्होंने प्रतिमा काअनावरण किया. इसके बाद जनसभा को संबोधित किया. मंच के सामने बैरिकेडिंग पर भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया कि यह टूट गई.
जनसभा को तेजस्वी ने संबोधित किया
मंझौल एसडीओ प्रमोद कुमार, डीएसपी नवीन कुमार, सीओ नंदन कुमार, मंझौल एसएचओ फैसल अंसारी, इंस्पेक्टर निगम वर्मा, एसआई रंधीर कुमारऔर मृत्युंजय कुमार सहित अन्य अधिकारी विधि व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे. मटिहानी में पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह के साथ जनसभाको तेजस्वी ने संबोधित किया मंझौल में समर्थकों ने उन्हें तीन चांदी के मुकुट से स्वागत किया मंच पर बड़े पोस्टर-बैनर लगाए गए नेता प्रतिपक्ष केसाथ प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, अलौली विधायक रामवृक्ष सदा, ललन यादव, CPI विधायक सूर्यकांत पासवान, पूर्व विधायक उपेंद्रपासवान, चेरिया बरियारपुर विधायक राजवंशी महतों, MLC उर्मिला ठाकुर, राजद नेता और मुखिया प्रतिनिधि बमबम सिंह, अनुराग कुमार, दिनेशराम, सच्चिदानंद ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.