
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायी संबोधन –भाजपा कार्यालय देवालय के समान, यहां होंगे सेवा और संवेदना के फैसले-भारतीय जनता पार्टी कीदिल्ली इकाई को आज एक ऐतिहासिक तोहफ़ा मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर बने दिल्ली भाजपा केनवनिर्मित निजी कार्यालय का लोकार्पण किया और इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।
नवरात्रि पर नया संकल्प और नई शुरुआत
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नवरात्रि के इस पावन अवसर पर दिल्ली भाजपा को नया कार्यालय मिलना नए सपनों और नए संकल्पों का क्षण है।उन्होंने दिल्ली भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस भवन में बैठकर जितने फैसले होंगे उनमें संवेदना और सेवा भाव झलकेगाऔर उतना ही दिल्ली के लोगों का भला होगा।
भाजपा की जड़ों और इतिहास का स्मरण
अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा की जड़ों को याद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थापना को 45 वर्ष हो चुके हैं और आज यह एकविशाल वटवृक्ष बन चुकी है। लेकिन इसकी नींव 1951 में पड़ी थी, जब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की थी। उन्होंने दिल्लीजनसंघ के पहले अध्यक्ष वैद्य गुरुदत्त, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, नानाजी देशमुख और मुरली मनोहर जोशी जैसे महान नेताओं कोयाद करते हुए कहा कि इन दिग्गजों और लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत ने भाजपा को यहां तक पहुंचाया है।
दिल्ली का भाजपा से गहरा रिश्ता
प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली का भाजपा से सिर्फ एक शहर जैसा रिश्ता नहीं है, बल्कि यह सेवा, संस्कार और विश्वास का गहरा संबंध है। उन्होंनेबताया कि बंटवारे के बाद दिल्ली आए शरणार्थियों की सेवा से लेकर आपातकाल के खिलाफ संघर्ष और 1984 के सिख दंगों के समय पीड़ितों कीरक्षा तक, दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमेशा जनता के साथ खड़े होकर सेवा की है।
भाजपा कार्यालय सेवा का मंदिर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा का हर कार्यालय उनके लिए किसी देवालय से कम नहीं है। कार्यालय सिर्फ ईंट और पत्थर की इमारत नहीं बल्किवह धड़कन है जो पार्टी को जनता से जोड़ती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि इस नए कार्यालय की पहचान सुविधाओं से नहीं बल्किजनसेवा और जनसुनवाई से होनी चाहिए।
दिल्ली के विकास के संकल्प
प्रधानमंत्री ने दिल्ली भाजपा सरकार और संगठन की साझा जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों ने भाजपा को अपने सपनों और बेहतरभविष्य की उम्मीद के साथ चुना है। उन्होंने बताया कि झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों के लिए नए घर बनाए जा रहे हैं, सरकारी अस्पतालों और स्कूलोंको बेहतर बनाया जा रहा है, इलेक्ट्रिक बसों का नेटवर्क तैयार हो रहा है और यमुना नदी को साफ करने के लिए दिन-रात काम हो रहा है। प्रधानमंत्री नेकहा कि जब संगठन और सरकार कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे तो दिल्ली को विकसित राजधानी बनाने का सपना साकार होगा।