कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार रात अचानक दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का पहुचें।जहा पर उन्होंने इलाज के लिए आए मरीजों और उनके परिवारों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों को सुना।
केंद्र और दिल्ली सरकार पर असंवेदनशीलता का आरोप
राहुल गांधी ने इस दौरान केंद्र और दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ये सरकारें मरीजों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह सेअसंवेदनशील है। कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए बताया कि- कई मरीज और उनके परिवार सदस्य सड़कों, फुटपाथोंऔर सबवे में सोने को मजबूर हैं। कांग्रेस का दावा है कि मोदी सरकार और दिल्ली सरकार ने इन लोगों को अपनी मदद से पूरी तरह से वंचित कर दियाहै, और उनका इलाज करवाने के लिए महीनों इंतजार करना पड़ रहा है।
राहुल गांधी की टिप्पणी
राहुल गांधी ने कहा, “बीमारी का बोझ, ठिठुरती सर्दी, और सरकारी असंवेदनशीलता – आज AIIMS के बाहर उन मरीजों और उनके परिवारों से मिला, जो दूर-दराज से इलाज की उम्मीद में यहां पहुंचे हैं। इन लोगों को सर्दी, भूख और असुविधाओं के बावजूद ठंडी ज़मीन पर सोना पड़ रहा है। केंद्र औरदिल्ली सरकार दोनों अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं।”