
दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति (स्टैंडिंग कमेटी) की हालिया बैठक में एक बार फिर भ्रष्टाचार और बंदरबांट की बू साफ़-साफ़ महसूस की गई।आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अंकुश नारंग ने भाजपा शासित MCD पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि अंडर हिल रोड से जुड़ा एजेंडातीसरी बार स्टैंडिंग कमेटी में लाया गया, जबकि यह पूरी तरह एक निजी बिल्डर की ज़मीन है। बावजूद इसके, BJP ने इस प्रॉपर्टी को लेआउट प्लानमें शामिल कर, अपने चहेते बिल्डरों को फ़ायदा पहुँचाने की कोशिश की।
गलत खसरा नंबर और ज़मीन के आकार में गड़बड़ी
अंकुश नारंग ने बताया कि इस प्रस्ताव में न सिर्फ़ प्रक्रियागत गड़बड़ी की गई, बल्कि ज़मीन के रिकॉर्ड तक से छेड़छाड़ की गई है। असली ज़मीन11,800 वर्ग गज की है, जबकि BJP शासित निगम ने दस्तावेज़ों में इसे केवल 5,400 वर्ग गज दिखाया। यह खुली हेराफेरी यह साबित करती हैकि किसी निजी बिल्डर को फायदा पहुँचाने के लिए तथ्यों को जानबूझकर बदला गया।
2004 से विवादित मामला, कोर्ट में केस भी हुआ
यह मामला कोई नया नहीं है। अंकुश नारंग ने बताया कि अंडर हिल रोड की यह ज़मीन वर्ष 2004 से ही विवादित रही है और इस पर कोर्ट में मामलाभी चल चुका है। इतना ही नहीं, वर्ष 2021 में नॉर्थ MCD ने इसी प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज कर दिया था। फिर भी, BJP के मेयर और स्थायीसमिति अध्यक्ष ने इसे तीसरी बार एजेंडा में लाकर पास करने का प्रयास किया।
बंदरबांट में गड़बड़ी उजागर होते ही पलटी BJP
अंकुश नारंग ने कहा कि जब BJP नेताओं की अंदरूनी बंदरबांट और सौदेबाज़ी में गड़बड़ी सामने आई, तो कल हुई स्थायी समिति की बैठक में इसप्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिया गया। यानी, जब तक सबकी हिस्सेदारी तय नहीं हुई, तब तक एजेंडा पास किया गया और जब सौदे में दिक्कत आई तोमामला दबा दिया गया। उन्होंने कहा, यह सिर्फ़ एक प्रॉपर्टी का मामला नहीं है, बल्कि यह बताता है कि BJP के शासन में निगम भ्रष्टाचार का अड्डाबन गया है।
मेयर और समिति अध्यक्ष पर गंभीर आरोप
अंकुश नारंग ने खुलासा किया कि इस पूरे प्रोजेक्ट में भारी आर्थिक लेनदेन हुआ है। इसमें मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन तक शामिल बताए जारहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी को सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों की मांगों और मच्छरजनित बीमारियों की कोई परवाह नहीं, वही पार्टी निजीबिल्डरों को फ़ायदा पहुँचाने में सबसे आगे रहती है।
भ्रष्टाचार BJP के DNA में अंकुश नारंग
अंकुश नारंग ने तीखा हमला करते हुए कहा, भ्रष्टाचार BJP के DNA में है। 15 साल पहले भी जब निगम BJP के पास था, तब भी यही किया गयाथा। अब जैसे ही उन्हें दोबारा सत्ता मिली, उन्होंने फिर वही पुराना खेल शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि जनता को अब समझना होगा कि BJP कामकसद जनता की सेवा नहीं, बल्कि निजी हितों की पूर्ति है।
जनता से जवाब मांगने का समय आ गया है
अंत में अंकुश नारंग ने कहा कि अब दिल्ली की जनता को सवाल पूछना होगा कि आखिर क्यों बार-बार एक ही विवादित ज़मीन को एजेंडा में लाकरपास करने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पारदर्शिता में विश्वास रखती है और किसी भी भ्रष्टाचार को उजागर करने सेपीछे नहीं हटेगी। दिल्ली के लोगों ने बदलाव के लिए वोट दिया था, लेकिन BJP फिर से उसी पुराने भ्रष्टाचार के रास्ते पर लौट आई है। अंकुश नारंगका यह बयान MCD में बढ़ते भ्रष्टाचार और BJP के बिल्डर-प्रेम पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने साफ़ कहा कि जब तक निगम मेंईमानदारी और पारदर्शिता नहीं आएगी, जनता के पैसे का इस्तेमाल जनता के लिए नहीं, बल्कि BJP के चहेतों के लिए होता रहेगा।