नई दिल्ली में शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी ने गंभीर आरोप लगाएहैं। आतिशी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यह हमला भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गुंडों द्वारा किया गया था और इसमें शामिललोगों का आपराधिक इतिहास है।
आतिशी ने हमले की घटना के बारे में बताया कि यह हमला केजरीवाल की गाड़ी पर हुआ, जिसमें एक बड़ा पत्थर फेंका गया था। अगर वह पत्थरकिसी को लगता तो यह जानलेवा हो सकता था। उन्होंने कहा कि हमले में शामिल मुख्य आरोपी राहुल उर्फ शैंकी की पहचान हुई है, जो बीजेपी केस्थानीय नेता हैं और अक्सर प्रवेश वर्मा के प्रचार में दिखाई देते हैं। आतिशी ने शैंकी को एक हार्डकोर क्रिमिनल बताते हुए आरोप लगाया कि उसकेखिलाफ लूट, आर्म्स एक्ट और डकैती के कई मामले दर्ज हैं।
आतिशी ने यह भी कहा कि शैंकी जैसे अपराधी को केजरीवाल पर हमला करने के लिए भेजा गया था। उन्होंने बताया कि राहुल उर्फ शैंकी पर अभी भीकई गंभीर केस चल रहे हैं, जिनमें हत्या के प्रयास और डकैती शामिल हैं।
इसके अलावा, आतिशी ने दो और आरोपियों का नाम लिया जिनमें से एक रोहित त्यागी है, जिसके खिलाफ चोरी, हत्या का प्रयास और हत्या केमामले दर्ज हैं। तीसरे आरोपी सुमित का भी आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसमें डकैती और हत्या के प्रयास के मामले शामिल हैं।
आतिशी ने इस पूरे घटनाक्रम को बीजेपी की नकारात्मक राजनीति का हिस्सा बताते हुए कहा कि पार्टी अपनी हार की हताशा में इस तरह के हमलेकरवा रही है। उनका आरोप था कि बीजेपी अब अरविंद केजरीवाल की जान लेने की कोशिश कर रही है, क्योंकि चुनावी रणनीतियां और फर्जी वोटजोड़ने से काम नहीं बन पाया। आतिशी ने इस हमले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह साफ हो गया है कि बीजेपी अपनी हारकी खीज में अब हिंसा का सहारा ले रही है।