बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ आया है, जब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेज प्रताप यादव ने एक वीडियो शेयर कर मुख्यमंत्री पद केलिए अपना दावा पेश किया। इस वीडियो ने राज्य में सियासी हलचल मचा दी है, और सवाल उठने लगे हैं कि क्या तेजस्वी यादव की जगह अब तेजप्रताप मुख्यमंत्री बनेंगे?
वीडियो में तेज प्रताप ने दावा किया कि वह जल्द ही नीतीश कुमार की सरकार को गिराएंगे और खुद को अगले मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तुत किया।उन्होंने वीडियो में कहा, “बहुत जल्द हम सरकार गिराएंगे, अगला सीएम आपके सामने बैठा है।” इसके साथ ही, तेज प्रताप ने सोशल मीडिया परपोस्ट किया, “नेतृत्व कोई पद या उपाधि नहीं है, यह कार्य और उदाहरण है।”
यह वीडियो खासतौर पर राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले जारी किया गया, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि तेजप्रताप ने जानबूझकर अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के लिए चुनौती खड़ी की है। माना जा रहा है कि बैठक में तेजस्वी को पार्टी में नई जिम्मेदारी दीजा सकती है, और हो सकता है कि तेज प्रताप को इसकी भनक लग गई हो।
इस वीडियो को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है, और यह संकेत मिल रहे हैं कि आरजेडी में भाई-भाई के बीच पावर गेम तेज होसकता है। यह देखा जाना अब बाकी है कि क्या तेज प्रताप का यह कदम तेजस्वी के नेतृत्व को चुनौती देने की शुरुआत है, और बिहार की राजनीति मेंक्या नया बदलाव आता है।