प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 में इस बार लाखों श्रद्धालु हर दिन संगम में स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर कईप्रमुख हस्तियां भी प्रयागराज का दौरा कर रही हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इस आयोजन में शामिल हुए और रविवार को त्रिवेणीसंगम में पवित्र डुबकी लगाई।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर अपनी अनुभव साझा करते हुए लिखा, “प्रयागराज में आस्था, श्रद्धा और एकता केमहासमागम ‘महाकुंभ-2025’ में पवित्र त्रिवेणी संगम पर आस्था की पावन डुबकी लगाने का अनुपम सौभाग्य प्राप्त हुआ। तत्पश्चात, लेटे हुए हनुमानजी महाराज के दिव्य दर्शन एवं पूर्ण विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, मंगलमय एवं आरोग्यमय जीवन हेतुप्रार्थना की।”
राजस्थान मण्डप का किया निरीक्षण और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
महाकुंभ में अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार शाम राजस्थान मण्डप का निरीक्षण भी किया। उन्होंने यहां श्रद्धालुओं के लिएबनाई गई पंलालों, प्रचार-प्रसार सामग्री, रोचक दृश्य और श्रव्य सामग्री की सराहना की। साथ ही, यात्रियों के ठहराव के लिए की गई उत्कृष्टव्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की।
राजस्थान के श्रद्धालुओं के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए राजस्थान मंडप में ही मुख्यमंत्री ने रात्रि विश्राम किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, “उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान महाकुंभ 2025 में प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए निर्मित राजस्थान मण्डप काअवलोकन किया। अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।