
दिल्ली नगर निगम के उप महापौर जय भगवान यादव ने आज नरेला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुंडका वार्ड (वार्ड नंबर 35) का निरीक्षण किया। इसदौरान उन्होंने इलाके की जन सुविधाओं का जायजा लिया और नागरिकों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।निरीक्षण के दौरान मुंडका केविधायक गजेंद्र दराल, नरेला क्षेत्र के उपायुक्त राजीव सिंह सहित निगम और स्थानीय प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद रहे।
टिकरी कलां फिरनी रोड के नाले का होगा पुनर्निर्माण
निरीक्षण के दौरान उप महापौर ने टिकरी कलां फिरनी रोड पर स्थित नाले की दुर्दशा पर नाराजगी व्यक्त की और उसका पुनर्निर्माण कराने के आदेशदिए। उन्होंने कहा कि यह नाला जल निकासी की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे जल्द से जल्द ठीक किया जाए ताकि बरसात के समयजलभराव की समस्या न रहे। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि नाले के किनारे की झाड़ियों की छंटाई की जाए और सड़क किनारे जमा मलबे कोतुरंत हटाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जहां-जहां पानी जमा है, वहां जेसीबी मशीन और पंप लगाकर पानी निकाला जाए ताकि नागरिकों कोकिसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
सफाई व्यवस्था पर जताई असंतुष्टि
उप महापौर जय भगवान यादव ने इलाके की सफाई व्यवस्था को लेकर असंतोष जताया। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सफाईपर विशेष ध्यान दिया जाए और खाली पड़े प्लॉटों से तुरंत कूड़ा हटाया जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम का दायित्व है कि प्रत्येक वार्ड मेंसफाई और जल निकासी की व्यवस्था सुचारू रहे, क्योंकि यह नागरिकों के स्वास्थ्य और सुविधा से जुड़ा मुद्दा है।
सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान उप महापौर ने मुंडका फिरनी रोड पर चल रहे सड़क और नाले के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहाकि बचे हुए निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि लोगों को आने-जाने में कोई असुविधा न हो। उप महापौर ने यह भी कहा किनालों से निकली गाद को समय पर उठाया जाए, जिससे जलभराव की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।
स्थानीय नागरिकों से की बातचीत, शिकायतें सुनीं
उप महापौर जय भगवान यादव ने निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद किया और उनकी शिकायतें व सुझाव सुने। उन्होंने नागरिकों कोभरोसा दिलाया कि निगम उनकी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करेगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा किदिल्ली नगर निगम की भारतीय जनता पार्टी सरकार नागरिकों की समस्याओं का संज्ञान लेकर त्वरित समाधान के लिए कार्य कर रही है।
दिल्ली के विकास के लिए प्रतिबद्ध भाजपा सरकार
उप महापौर ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम दिल्ली के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा किनागरिकों की मूलभूत सुविधाओं — जैसे सड़क, नाले, जल निकासी, सफाई और पर्यावरण — को सुधारना सरकार की प्राथमिकता है।उन्होंनेआश्वासन दिया कि निगम प्रशासन जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा और सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ायाजाएगा।