
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत के लिए इसमैच में ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी वनडे डेब्यू कर रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने भी दो नए चेहरों को मौका दिया है। भारतीय टीम पर्थ में खेले जा रहेपहले मैच में तीन तेज गेंदबाज और इतने ही ऑलराउंडरों के साथ खेलने उतरी है। टॉस के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल से पूछा गया कि अगरवह टॉस जीतते तो क्या करते? इस पर गिल ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। गिल ने बताया कि इस मैच से नीतीश कुमार रेड्डीडेब्यू करेंगे और टीम इस मैच में तीन तेज गेंदबाज और तीन ऑलराउंडरों के साथ खेलने उतरी है। कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को पहले मैच केलिए प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया है।
विराट कोहली पर जिम्मेदारी रहेगी
इस मैच से रोहित शर्मा और विराट कोहली की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुई है। ये दोनों खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद से पहली बारभारत के लिए खेलने उतरे हैं। यानी 224 दिनों बाद रोहित और कोहली भारतीय जर्सी में नजर आ रहे हैं। रोहित इस सीरीज में पूर्णकालिक बल्लेबाजके तौर पर खेल रहे हैं क्योंकि उनकी जगह शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई है। यह पहली बार है जब भारत वनडे में गिल की कप्तानी में खेलनेउतरा है। भारत ने अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और नीतीश के रूप में तीन ऑलराउंडर को प्लेइंग-11 में शामिल किया है। हर्षित राणा, मोहम्मदसिराज और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा संभालेंगे। शीर्ष क्रम में रोहित, गिल और विराट कोहली पर जिम्मेदारी रहेगी, जबकि मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल अपना दम दिखाएंगे।
नए चेहरों को मौका दिया
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमाररेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह। ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैटरेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेजलवुड। भारत के लिए इस मैच में ऑलराउंडर नीतीशकुमार रेड्डी वनडे डेब्यू कर रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने भी दो नए चेहरों को मौका दिया है।