
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर बड़े फेरबदल की तैयारी कर रहे हैं। इसके तहत उन्होंने अब लेफ्टिनेंट जनरल क्रिस्टोफर लानेव कोअमेरिकी सेना का उप प्रमुख नियुक्त करने के लिए नामित किया है। फिलहाल इस पद पर जनरल जेम्स मिंगस तैनात हैं। उन्होंने यह जिम्मेदारी सिर्फकरीब दो साल पहले ही संभाली थी, जबकि आमतौर पर यह कार्यकाल तीन साल या उससे अधिक का होता है। मिंगस की जगह अचानक लानेव कोनामित करना सैन्य हलकों में हैरानी का विषय बना हुआ है। यह जानकारी हाल ही में सामने आए कांग्रेस रिकॉर्ड्स से मिली है।
न तो सेना और न ही रक्षा
जनरल मिंगस के अचानक हटाए जाने को लेकर न तो सेना और न ही रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के कार्यालय की तरफ से कोई स्पष्ट जानकारी दी गई है।वहीं मिंगस के प्रवक्ता मेजर पीटर सुलजोना ने कहा कि मिंगस फिलहाल अपने कर्तव्यों का पालन करते रहेंगे और सैनिकों की भलाई व युद्ध तैयारियोंपर ध्यान केंद्रित करेंगे। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में अमेरिकी सेना, नौसेना और वायुसेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने अचानक इस्तीफा दिया हैया उन्हें हटा दिया गया है। जैसे कि कुछ दिन पहले, नौसेना के एडमिरल एल्विन होल्सी ने दिसंबर में समय से पहले रिटायरमेंट की घोषणा की। वहींवायुसेना के जनरल थॉमस बुसिएरे और जनरल डेविड एल्विन ने भी हाल ही में निजी कारणों का हवाला देते हुए अचानक रिटायरमेंट ली।
मिल्टन सैंड्स को भी हटा दिया गया
अगस्त में डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जेफ्री क्रूज, नौसेना की वाइस एडमिरल नैन्सी लैकोर और स्पेशल वॉरफेयर कमांड केरियर एडमिरल मिल्टन सैंड्स को भी हटा दिया गया। इसके साथ ही अप्रैल में एनएसए प्रमुख जनरल टिम हॉ और नाटो में एक वरिष्ठ एडमिरल को भीअचानक पद से हटाया गया.ट्रंप प्रशासन की दूसरी अवधि में सेना के शीर्ष अधिकारियों को लेकर कई बार विवाद हुआ है। पहले टर्म में नियुक्तजनरल मार्क मिले ने ट्रंप से मतभेद जताए थे, जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। ट्रंप ने अपने कार्यकाल के शुरुआत में ही जॉइंटचीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल सीक्यू ब्राउन, नौसेना और वायुसेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी हटा दिया था.