
फेक वीडियो से मुख्यमंत्री भगवंत मान की छवि खराब करने के आरोप में मोहाली स्टेट साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह मामला उसजगमन समरा नाम के शख्स के खिलाफ दर्ज हुआ है जिसके सोशल अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट हुई है। बताया जा रहा है कि वीडियो अश्लील हैऔर एआई से बनाई गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। मुख्यमंत्री से जुड़ा मामला होने के कारण स्टेट साइबर क्राइम नेतुरंत कार्रवाई की है। आईपी एड्रेस को खंगाला जा रहा है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहां से यह वीडियो अपलोड की गईहै। साइबर क्राइम पुलिस ने जगमन समरा को बीएनएस की धारा 340, 353(1), 353(2), 351(2), 336(4) व आईटी एक्ट के तहत नामजदकिया है। मामला इंस्पेक्टर गगनप्रीत सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है।
15 घंटे पहले वीडियो पोस्ट की गई
जगमन समरा ने दो अलग-अलग सोशल अकाउंट से कुछ पोस्ट अपलोड की है। 15 घंटे पहले वीडियो पोस्ट की गई है जिसमें लिखा है कि यह अभीट्रेलर है और इस वीडियो को एआई साबित करने वाले को वह 1 मिलियन डॉलर इनाम देंगे। यह अकाउंट पुराना बताया जा रहा है कि जिस पर समराके करीब 35 हजार फॉलोवर है। एफआईआर में साफ तौर पर जिक्र किया गया है कि एआई का इस्तेमाल कर सीएम मान के अक्स को खराब करनेके लिए वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की गई है। यह अकाउंट जगमन समरा के नाम पर रजिस्टर्ड है। साइबर पुलिस आईपी एड्रेस की जांच मेंजुट गई है जिससे यह वीडियो अपलोड हुई हैं।
उन्होंने जिक्र किया
वहीं 5 घंटे पहले भी एक पोस्ट डाली गई है जिसमें दोबारा से उन्होंने जिक्र किया है कि यह एआई वीडियो नहीं है और साबित करने वाले को वह 5 करोड़ इनाम देंगे। वहीं उन्होंने एक वीडियो नए साल पर पोस्ट करने का दावा भी किया है। साइबर पुलिस के अनुसार यह अकाउंट पुराना है जिसकीगंभीरता से जांच हो रही है। जगमन समरा ने दो अलग-अलग सोशल अकाउंट से कुछ पोस्ट अपलोड की है। 15 घंटे पहले वीडियो पोस्ट की गई हैजिसमें लिखा है कि यह अभी ट्रेलर है और इस वीडियो को एआई साबित करने वाले को वह 1 मिलियन डॉलर इनाम देंगे।