
आठ महीनों में बदली यमुना की तस्वीर
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज यमुना की स्थिति देखकर हर दिल्लीवासी गर्व महसूस कर सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता के नेतृत्व में बीते आठ महीनों में जिस तीव्रता और संकल्प के साथ यमुना सफाई अभियान चलाया गया, उसका परिणाम अब सबके सामनेहै। कभी नाले जैसी बदबूदार हो चुकी यमुना आज इतनी स्वच्छ हो गई है कि उसमें डुबकी लगाना तो दूर, उसका जल आचमन योग्य यानी पीने लायकभी हो गया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह परिवर्तन दिल्ली की राजनीति में नहीं, बल्कि जनता के जीवन में आई वास्तविक सफाई का प्रतीक है।
केजरीवाल सरकार के समय नाले जैसी थी यमुना
सचदेवा ने याद किया कि 25 अक्टूबर 2024 को, छठ पर्व से दस दिन पहले, उन्होंने आईटीओ घाट पर यमुना में डुबकी लगाई थी ताकि केजरीवालसरकार की नाकामी जनता के सामने लाई जा सके। उन्होंने कहा कि उस समय यमुना की हालत इतनी भयावह थी कि डुबकी लगाने के बाद उन्हेंअस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उन्होंने बताया कि वह डुबकी दरअसल केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली थी, क्योंकि उस सरकारने यमुना सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये की लूट मचाई थी। उन्होंने कहा कि उस वक्त यमुना माई और छठ मईया के नाम पर जनता की आस्था केसाथ खिलवाड़ किया गया था।
भ्रष्टाचार के कारण सत्ता से बाहर हुई आम आदमी पार्टी
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने यमुना माई और छठ मईया दोनों के नाम पर भ्रष्टाचार किया। न तो नदी साफ हुई और न हीजनता को राहत मिली। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आज आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर है और दिल्ली की जनता ने भाजपा को सेवा काअवसर दिया है।
रेखा गुप्ता सरकार का संकल्प और सफलता
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पदभार संभाला था, तब उन्होंने यह वादा किया था कि यमुना को फिर से स्वच्छ और पवित्रबनाया जाएगा। आज आठ महीने बाद वह वादा पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार ने तकनीकी और वैज्ञानिक तरीकों से यमुना कीसफाई पर काम किया। गंदे नालों को ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा गया, अपशिष्ट जल के प्रवाह पर नियंत्रण किया गया और लगातार निगरानी प्रणालीअपनाई गई। नतीजा यह हुआ कि अब यमुना का पानी पारदर्शी और स्वच्छ दिखने लगा है।
डॉ. अनिल गुप्ता ने पत्रकारों के सामने किया आचमन
भाजपा प्रवक्ता और पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. अनिल गुप्ता ने यमुना के कालिंदी कुंज और आईटीओ घाट पर पत्रकारों के समक्ष यमुना जल का आचमनकर यह साबित किया कि दिल्ली सरकार का सफाई अभियान सफल रहा है। उन्होंने लाइव टीवी कार्यक्रम में न केवल यमुना का जल पिया बल्कि उससमय यमुना की ऑनलाइन मॉनिटरिंग रिपोर्ट भी साझा की। रिपोर्ट में बताया गया कि यमुना के पानी में अब बदबू नहीं है, उसमें घुली ऑक्सीजन कास्तर 4.5 से 5.5 के बीच है और पीएच स्तर 7.5 तक पहुंच गया है, जो सामान्य स्थिति के बहुत करीब है।
भाजपा ने कहा यह है असली परिवर्तन
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि यह परिणाम भाजपा सरकार की नीयत और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने जहां यमुना कोगंदगी और झूठ के प्रतीक में बदल दिया था, वहीं रेखा गुप्ता सरकार ने उसे फिर से जीवन और आस्था का प्रतीक बना दिया है। उन्होंने कहा किभाजपा सरकार ने न केवल यमुना को स्वच्छ किया बल्कि उसके किनारों को भी सुन्दर और जनोपयोगी बनाने की योजना तैयार की है। अब यमुना तटोंपर हरियाली, आराधना और पर्यटन, तीनों का संगम होगा।
छठ पूजा से पहले स्वच्छ यमुना जनता की आस्था को सम्मान
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली की जनता पूरी श्रद्धा के साथ यमुना किनारे पूजा कर सकेगी। अब किसी को यहडर नहीं रहेगा कि यमुना में डुबकी लगाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होगा। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन दिल्लीवासियों के विश्वास का प्रतीक है।आज जब दिल्ली की महिलाएं और पुरुष यमुना किनारे दीप जलाएंगे, तो उन्हें गर्व होगा कि उनकी सरकार ने उनके धर्म और पर्यावरण दोनों का सम्मानकिया है।
यमुना अब दिल्ली का गौरव है
अंत में वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि यमुना अब दिल्ली की शर्म नहीं, बल्कि दिल्ली का गौरव है। उन्होंने कहा, जिस नदी को केजरीवाल ने गंदे नाले मेंबदला था, उसे भाजपा ने फिर से जीवन दिया है। यमुना की यह स्वच्छ धारा रेखा गुप्ता सरकार की ईमानदारी, समर्पण और जनता के विश्वास काप्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने वाले समय में यमुना सफाई के इस मॉडल को देश के अन्य हिस्सों में भी लागू करेगी ताकि भारत कीसभी नदियाँ पुनः स्वच्छ और जीवनदायिनी बन सकें।