
स्वच्छ दिल्ली अभियान को और मज़बूती देने की दिशा में कदम
दिल्ली के उप महापौर जय भगवान यादव ने मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी और नांगलोई विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरे का उद्देश्यथा—क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था का जायज़ा लेना और आगामी छठ महापर्व की तैयारियों की समीक्षा करना। उन्होंने कहा कि छठ पूजा दिल्लीवासियोंके लिए आस्था और श्रद्धा का पर्व है, इसलिए नगर निगम की यह जिम्मेदारी बनती है कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर उनके साथ रोहिणी वार्ड समिति के उपाध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी, पार्षद पूनम सैनी, पार्षद धर्मबीर शर्मा, रोहिणी जोन की उपायुक्त रिशितागुप्ता, निगम अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान उप महापौर ने अधिकारियों से क्षेत्र की सफाई, कूड़ा प्रबंधन, अतिक्रमण और छठ घाटों की तैयारी से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली।
कूड़ा प्रबंधन में लापरवाही पर जताई नाराज़गी
निरीक्षण के दौरान जय भगवान यादव ने सुल्तानपुरी क्षेत्र में कूड़ा प्रबंधन के कार्य की समीक्षा की। उन्होंने पाया कि निजी एजेंसी की ओर से सफाईकार्य संतोषजनक नहीं है। इस पर उन्होंने नाराज़गी जताई और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं कीजाएगी। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से चलने वाले सफाई कार्य में कोताही अस्वीकार्य है। साथ ही, उन्होंने वार्ड नंबर 50 और 51 में कॉम्पैक्टरमशीनें लगाने के निर्देश दिए ताकि कूड़े के बेहतर निस्तारण की व्यवस्था हो सके।
अतिक्रमण हटाने और सड़कों की सफाई पर विशेष ज़ोर
उप महापौर ने सुल्तानपुरी स्थित रोहतक रोड और सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण न केवलसफाई कार्य बाधित होता है, बल्कि यातायात व्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही उन्होंने रोहिणी सेक्टर-2 के ढलावघर क्षेत्र कानिरीक्षण किया और वहां फैले कूड़े को तुरंत हटाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सफाई अभियान लगातार और व्यवस्थित तरीके से चलाया जाएगाताकि लोगों को स्वच्छ माहौल मिल सके।
छठ पूजा की तैयारियों की की समीक्षा
जय भगवान यादव ने रोहिणी सेक्टर-3 के छठ घाट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों पर स्वच्छता, बिजली, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं केलिए आवागमन की सुविधा का जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो औरसभी घाटों पर पर्याप्त प्रकाश, जल निकासी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार छठ पूजा को भव्य और सुरक्षित बनाने की तैयारी
उप महापौर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार दिल्ली नगर निगम ने छठ पूजा के लिए विशेष योजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि छठघाटों को सजाया जा रहा है, बिजली और जल व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूजा-अर्चना कर सकें। उन्होंने यहभी कहा कि निगम के अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं और आवश्यक सुधार कार्य तुरंत किए जा रहे हैं।
जनसहयोग से ही संभव है स्वच्छ और सुंदर दिल्ली
जय भगवान यादव ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान में सहयोग करें और अपने आस-पास सफाई बनाए रखें। उन्होंने कहा कित्योहारों के अवसर पर स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। उप महापौर ने कहा, दिल्ली नगर निगम नागरिकों के सहयोग सेराजधानी को साफ-सुथरा और सुंदर बनाएगा। जब हर नागरिक स्वच्छता को अपना कर्तव्य समझेगा, तभी दिल्ली सच में स्वच्छ बनेगी।
दिल्ली नगर निगम की प्रतिबद्धता दोहराई
निरीक्षण के अंत में उप महापौर ने कहा कि दिल्ली नगर निगम त्योहारों के दौरान स्वच्छता, जनसुविधा और सार्वजनिक सुरक्षा के उच्चतम मानकों कोबनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि किसी भी क्षेत्र से लापरवाही की शिकायत मिलने पर तत्कालकार्रवाई की जाए।