
दिवाली के मौके पर भी खाली हाथ रहे एमटीएस कर्मचारी
आम आदमी पार्टी के एमसीडी नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने भाजपा मेयर राजा इकबाल सिंह और उनके अधिकारियों पर तीखा हमला किया। उन्होंनेकहा कि दिवाली के दौरान जब पूरे देश में त्योहारों की खुशी थी, दिल्ली के 5200 एमटीएस कर्मचारी अपनी मांगों के लिए सड़क पर बैठे रहे। अंकुशनारंग ने बताया कि भाजपा ने कर्मचारियों के लिए समिति बनाने का दिखावा किया, लेकिन असल में कोई हल नहीं निकला।
कमेटी की बैठक में मेयर और अधिकारी नहीं पहुंचे
अंकुश नारंग ने कहा कि समिति की पहली बैठक में मेयर राजा इकबाल सिंह और एमसीडी के बड़े अधिकारी गायब थे। बैठक में कर्मचारियों कीसमस्याओं पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब खुद मेयर और अधिकारी उपस्थित नहीं हैं तो समिति का क्या मतलब है।
हिंदू त्यौहारों पर कर्मचारियों को सड़क पर बैठने को मजबूर किया
अंकुश नारंग ने भाजपा पर आरोप लगाया कि जो पार्टी हिंदू धर्म और सनातन की रक्षा की बात करती है, वही दिवाली, दशहरा, भैया दूज और छठ केअवसर पर कर्मचारियों को सड़क पर बैठने को मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि यह कर्मचारियों की आस्था और सम्मान के साथ खिलवाड़ है।
दिल्ली में बढ़ी मलेरिया और डेंगू की परेशानी
अंकुश नारंग ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल से दिल्ली की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू के मामले बढ़ गएहैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और मेयर राजा इकबाल सिंह की लापरवाही और अहंकार की वजह से जनता बीमारियों का सामना कर रही है।
अधिकारियों ने गलत आंकड़े पेश किए
अंकुश नारंग ने कहा कि अधिकारी बैठक में झूठे आंकड़े दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि एमटीएस कर्मचारियों की संख्या 9,000 है, न कि 33,000।5200 कर्मचारियों को समान वेतन देने पर सिर्फ 41.19 करोड़ रुपये सालाना खर्च होंगे, जबकि अधिकारी 400 करोड़ का झूठा आंकड़ा पेश कर रहेहैं।
भाजपा के चार इंजन भी फेल
अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा के चार इंजन केंद्र, राज्य, उपराज्यपाल और एमसीडी सभी भाजपा के हैं। फिर भी 41 करोड़ रुपये देने में ये असमर्थहैं। उन्होंने मेयर से सवाल किया कि अगर इतना भी नहीं कर सकते तो महापौर पद के लिए योग्य कैसे हैं।
पहले 13 हजार करोड़ मांगते थे, अब 41 करोड़ पर चुप
अंकुश नारंग ने याद दिलाया कि कुछ साल पहले भाजपा सांसद और पार्षद 13 हजार करोड़ रुपये की मांग करने के लिए केजरीवाल के घर धरना देतेथे। अब अपनी ही सरकार से 41 करोड़ नहीं मंगवा पा रहे। उन्होंने इसे शर्मनाक बताया।
दिवाली को ‘काली दिवाली’ बना दिया भाजपा ने
अंकुश नारंग ने कहा कि दिवाली का त्योहार गरीब एमटीएस कर्मचारियों के लिए काली दिवाली बन गया। उन्होंने कहा कि खुद को रामभक्त बतानेवाले भाजपा नेता कर्मचारियों की परेशानी नहीं देख रहे।
भाजपा को शर्म करनी चाहिए
अंकुश नारंग ने जोर देकर कहा कि भाजपा ने कर्मचारियों का समय, मेहनत और त्यौहार सब बर्बाद किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता कोमलेरिया, डेंगू और सफाई की बिगड़ी हालत भुगतनी पड़ रही है। उन्होंने भाजपा और मेयर राजा इकबाल सिंह को शर्म महसूस करने की सलाह दी।