
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज दिल्ली और देश के लोगों ने आम आदमी पार्टीकी राजनीतिक हताशा का नया और शर्मनाक मॉडल देखा है। उन्होंने कहा कि आप नेता सौरभ भारद्वाज ने यमुना किनारे वासुदेव घाट की सफाई औरस्वच्छ जल की व्यवस्था पर आपत्ति जताकर यह साबित कर दिया कि उनकी राजनीति अब विकास और जनसेवा से भटक चुकी है।
जब सफाई पर हुई राजनीति, तो जनता हुई हैरान
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में यह पहली बार हुआ है जब किसी विपक्षी दल ने सरकार द्वारा की गई सफाई और स्वच्छता की पहल पर आपत्तिजताई।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने केवल आठ महीनों में यमुना की बेसिक सफाई पूरी कर दी और छठ पर्व के व्रतियों के लिएप्राकृतिक घाट उपलब्ध कराए हैं। लेकिन सौरभ भारद्वाज ने यमुना किनारे जाकर लाइव वीडियो बनाकर साफ-सफाई के कार्य को ही राजनीतिक नाटकबना दिया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विकास पर आलोचना समझ में आती है, पर सफाई पर आपत्ति, यह समझ से परे है।
केजरीवाल सरकार का पूर्वांचल विरोध उजागर
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल सरकार सत्ता में थी, तब उसने 2018 से 2024 तक यमुना किनारे छठ पूजा पर रोक लगाई। उन्होंनेकहा कि यह फैसला न तो किसी प्रशासनिक आधार पर लिया गया था, न किसी न्यायिक आदेश पर। यह निर्णय केवल राजनीतिक द्वेष और पूर्वांचलसमाज के प्रति भेदभाव के कारण लिया गया था। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज जब रेखा गुप्ता सरकार ने मात्र आठ महीनों में यमुना को स्वच्छ औरपूजा योग्य बना दिया है, तो आम आदमी पार्टी को यह देखकर जलन हो रही है।
बिहार समाज ने उठाई आवाज, जवाब मांगा आप से
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज दिल्ली का बिहार समाज यह जानना चाहता है कि जब भाजपा सरकार छठ व्रतियों के लिए घाटों की सफाई कर रहीहै, तो आम आदमी पार्टी को इससे इतनी परेशानी क्यों है? उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार को यह बताना चाहिए कि आखिर किन कारणों से छठजैसे आस्था के पर्व को लगातार छह साल तक रोक कर रखा गया। उन्होंने कहा कि अब जनता यह सवाल पूछने लगी है कि जो लोग वर्षों तक यमुनाकी गंदगी पर मौन रहे, वही आज स्वच्छ घाट देखकर परेशान क्यों हैं?
सौरभ भारद्वाज का बड़ा खुलासा बना मज़ाक
दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि सुबह जब सौरभ भारद्वाज ने एक्स (X) पर बड़ा खुलासा करने कीघोषणा की थी, तो उन्होंने उसी वक्त जवाब में पोस्ट किया था तैयार रहिए 11:30 बजे सौरभ भारद्वाज की मनगढ़ंत कहानियों की ताज़ा एडिशन केलिए। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा जैसा कहावत है खोदा पहाड़, निकली चुहिया वो भी मरी हुई! और हुआ भी वही। 11:30 बजे जब सौरभ भारद्वाजलाइव आए, तो उन्होंने यमुना की सफाई देखकर ही आपत्ति जता दी। प्रवीण कपूर ने कहा कि यह दृश्य देखकर दिल्ली की जनता भी आप केनकारात्मक रवैये पर हँसे बिना नहीं रह सकी।
भाजपा सरकार ने दिखाया काम, सिर्फ़ 8 महीनों में बदली तस्वीर
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली की भाजपा सरकार ने मात्र आठ महीनों में यमुना की सफाई और घाटों केपुनर्विकास का काम पूरा किया। उन्होंने कहा कि आज छठ व्रती श्रद्धा के साथ स्वच्छ जल और प्राकृतिक घाटों पर पूजा करने जा सकेंगे।उन्होंने कहाकि यह वही यमुना है जिसे केजरीवाल सरकार ने गंदे नाले में बदल दिया था। भाजपा ने उसे फिर से आस्था और पवित्रता का प्रतीक बना दिया है।
छठ पर्व पर राजनीति नहीं, सहयोग होना चाहिए
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा और पवित्रता का पर्व है। इस पर्व को राजनीति से जोड़ना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा किभाजपा सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव कदम उठा रही है, ताकि कोई भी व्रती यमुना किनारे बिना किसी कठिनाई के पूजा कर सके।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को चाहिए कि वह इस सकारात्मक प्रयास की सराहना करे, ना कि श्रद्धा के प्रतीक पर्व को राजनीति का मंचबनाए।
आप की राजनीति अब सिर्फ़ विरोध के लिए विरोध
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी विकास की जगह केवल विरोध की राजनीति कर रही है। जब सत्ता में थी तब अपने शिक्षा मॉडलऔर स्वास्थ्य मॉडल की बातें करती थी, लेकिन अब जब भाजपा सरकार ने साफ-सफाई, स्वच्छ जल और विकास पर काम किया, तो आप नेताओं कोयह भी बुरा लगने लगा। उन्होंने कहा विरोध की राजनीति अब आम आदमी पार्टी की पहचान बन चुकी है। जनता सब समझती है कि कौन सेवा कररहा है और कौन सिर्फ़ सियासत।
प्रेस वार्ता में मौजूद रहे वरिष्ठ नेता
प्रेस कॉन्फ्रेंस का संचालन दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने किया। इस दौरान मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल और कई अन्यवरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।