
छठ महापर्व के पावन अवसर पर दिल्ली नगर निगम के महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने आज गीता कॉलोनी क्षेत्र के ठोकर नंबर 15, 16 और17 का निरीक्षण किया। महापौर ने कहा कि नगर निगम की पूरी टीम छठ पर्व को लेकर पूरी तरह तैयार है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह कीपरेशानी न हो।
छठ घाटों पर की गई तैयारियों का जायज़ा
महापौर ने बताया कि छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए दिल्ली नगर निगम की ओर से खास इंतज़ाम किए गए हैं। इन्हीं तैयारियोंकी समीक्षा के लिए उन्होंने गीता कॉलोनी के कई घाटों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम की पर्यावरण प्रबंधन सेवाएँ समिति के अध्यक्षसंदीप कपूर और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
स्वच्छता, रोशनी और सुरक्षा पर दिए निर्देश
महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने अधिकारियों को साफ-सफाई, रोशनी, जल निकासी और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंनेकहा कि सभी श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना करने का अवसर मिलना चाहिए।
छठ पर्व आस्था और पर्यावरण का प्रतीक
महापौर ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता और पर्यावरण के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि दिल्ली नगर निगम पूरी तत्परता केसाथ कार्य कर रहा है ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से छठ पूजा कर सकें।
खरना पर दी शुभकामनाएँ
महापौर ने छठ व्रत के दूसरे दिन के अनुष्ठान ‘खरना’ के अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा मेरी प्रार्थना है कि छठीमइया और भगवान भास्कर की कृपा सभी के जीवन में बनी रहे। सबके घरों में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि का वास हो।
श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने की अपील
महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे छठ पूजा के दौरान घाटों की स्वच्छता बनाए रखें और पूरे अनुशासन व भाईचारेके साथ इस पावन पर्व को मनाएँ। उन्होंने कहा कि साफ-सुथरा वातावरण ही सच्ची श्रद्धा का प्रतीक है।