
छठ महापर्व के शुभ अवसर पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री और जनकपुरी विधायक आशीष सूद ने आज अपने क्षेत्र में छठ पूजा की तैयारियों का विस्तृतनिरीक्षण किया। उन्होंने जनकपुरी विधानसभा के 31 स्थानों पर तैयार किए जा रहे छठ घाटों की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और अधिकारियों कोआवश्यक निर्देश दिए।
जनकपुरी में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजन
आशीष सूद ने बताया कि इस बार जनकपुरी क्षेत्र में 31 छठ पूजा समितियाँ इस पवित्र पर्व का आयोजन कर रही हैं। ये समितियाँ सरकार के विभिन्नविभागों के साथ मिलकर घाटों की सफाई, रोशनी, पेयजल, सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाएँ सुनिश्चित कर रही हैं ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहो। उन्होंने कहा कि जनकपुरी में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। घाटों पर सफाई, बिजली, पानी औरसुरक्षा की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
छठ पूजा हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक
निरीक्षण के दौरान श्री सूद ने कहा, “छठ पूजा हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, स्वच्छता और अनुशासनका संदेश देता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की कोशिश है कि राजधानी में हर श्रद्धालु को छठ पूजा के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरणमिले।
दिल्ली में एक हजार से अधिक स्थानों पर होगा छठ पर्व का आयोजन
आशीष सूद ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में इस वर्ष दिल्ली में लगभग एक हजार से अधिक स्थानों पर छठ पर्व का भव्य आयोजनकिया जा रहा है। यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि कई वर्षों बाद यमुना घाटों पर छठ पूजा का विशेष आयोजन किया जारहा है, जिससे श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखा जा रहा है।
लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विशेष इंतज़ाम
सूद ने बताया कि दिल्ली सरकार ने इस वर्ष पूर्वांचल की लोक संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं। दिल्ली के 200 से अधिक स्थानों पर लोक कलाकारों को गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देने के लिए आमंत्रित किया गया है। घाटों पर भव्य स्वागत द्वार, छठीमइया और सूर्य भगवान की प्रतिमाएँ लगाई जाएँगी और आकर्षक विद्युत सजावट की जाएगी ताकि पूरा वातावरण श्रद्धा और उत्सव से भरा रहे। कईस्थानों पर ‘मॉडल छठ घाट’ भी बनाए जा रहे हैं जो सजावट और सुविधाओं के दृष्टिकोण से उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।
सरकार ने दी बड़ी राहत, आसान हुई अनुमति प्रक्रिया
सूद ने बताया कि दिल्ली सरकार ने इस वर्ष छठ पूजा समितियों के लिए अनुमति और एनओसी की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। जैसे पहलेकांवड़ यात्रा, गणेशोत्सव, दुर्गा पूजा और रामलीला के लिए सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम लागू किया गया था, वैसे ही अब छठ पूजा समितियों केलिए भी यह सुविधा उपलब्ध है। इससे नई समितियाँ आसानी से अनुमति प्राप्त कर सकेंगी और अधिक स्थानों पर छठ पूजा आयोजित की जासकेगी।
स्वच्छता और भाईचारे के साथ मनाएँ छठ
आशीष सूद ने जनकपुरी के सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस पर्व को स्वच्छता, शांति और सामाजिक समरसता के साथ मनाएँ। उन्होंने कहाकि स्वच्छ और अनुशासित पूजा ही सच्ची श्रद्धा का परिचायक है।
विभागों को मिलकर काम करने के निर्देश
शिक्षा मंत्री ने दिल्ली जल बोर्ड, नगर निगम, फायर विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे एकजुट होकर श्रद्धालुओं कीसुविधा के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की पूरी टीम यह सुनिश्चित कर रही है कि जनता को वर्षों बाद इतने सुंदर, सुरक्षित औरसुविधायुक्त छठ घाट मिल सकें। जनकपुरी की जनता इन तैयारियों से बेहद खुश और उत्साहित है।